herzindagi
shivangi joshi affair

जब बॉयफ्रेंड के चक्कर में Shivangi Joshi को पड़ी थी मार, जानिए दिलचस्प किस्सा

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री शिवांगी जोशी के लव लाइफ के बारे में हम आपको कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Editorial
Updated:- 2023-07-10, 12:21 IST

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को तो आपने छोटे पर्दे पर देखा ही होगा। अभिनेत्री को खास पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में उन्हें देखा गया था। इन सबके अलावा भी अभिनेत्री को कई अन्य सीरियल में देखा गया था। आज हम आपको उनकी बचपन से जुड़ा एक खास किस्सा बताने वाले हैं।

कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है नाम

यूं तो एक्ट्रेस का नाम कई सेलेब्स के साथ जुड़ चुका है। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस पर कुछ नहीं था। बीते दिन दिए गए एक इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने इस बात का खुलासा किया है कि- वह जब महज 16 साल की थी तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। इसके अलावा भी अभिनेत्री ने कई अन्य खुलासे किए है।

डेटिंग एक्सपीरियंस किया शेयर

when shivangi joshi was beaten by mother due to boyfriend

शिवांगी जोशी ने अपना डेटिंग एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहती है कि- मैं स्कूल के दिनों में एक लड़के से प्यार करने लगी थी। हालांकि इस दौरान मेरे अंदर इतना साहस नहीं था कि मैं स्कूल बंक करू। मैं ही नहीं वह लड़का भी मुझसे प्यार करता था। हालांकि इसके बाद भी हम कभी डेट पर नही गए। एक बार मैंने ट्यूशन बंक करने का सोचा जिसके बाद यह बात मेरी मम्मी को पता चल गया। फिर क्या जब मैं घर वापस गई तो मुझे अपनी मां से खुब मार पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: बरसातें सीरियल की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की नैचुरली ग्लोइंग स्किन का क्या है राज? जानें

शिवांगी जोशी के रिलेशनशिप

shivangi joshi was beaten by mother due to boyfriend

अगर बात हम शिवांगी जोशी के रिलेशनशिप की करें तो एक्ट्रेस का नाम मोहसिन खान संग जुड़ चुका है। मोहसिन खान ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी काम कर चुके हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें कई बार सामने आ चुकी है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस का नाम रणदीप राय के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के रिश्तों की अफवाह इंडस्ट्री के गलियारों में तैर रही थी लेकिन लोगों को सच्चाई नहीं मालूम थी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: देसी लुक के लिए परफेक्ट हैं Shivangi Joshi के ये एथनिक आउटफिट्स, कीमत महज ₹699 से शुरू

सोशल मीडिया पर है पॉपुलर

शिवांगी जोशी इन दिनों अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह आएं दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर्स है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Photo Credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।