Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:25 AM IST

'मुझे हेलन से प्यार हो गया है...', जब सलीम खान ने पहली पत्नी सलमा को बताई थी अपने दूसरे रिश्ते की बात तो उन्होंने दिया था ये जवाब

सलीम खान की तबियत इन दिनों नासाज है और वो मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी दोनों पत्नियां अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचीं। सलीम खान ने साल 1964 में सलमा खान से और फिर साल 1981 में हेलेन से शादी की। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने हेलेन से अपने रिश्ते की बात सलमा खान को बताई थी, तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था?  
Updated:- 2026-02-19, 13:11 IST
 How Salma Khan reacted to Helen

सलमान खान और उनका परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है। सलमान खान के पिता सलीम खान की गिनती इंडस्ट्री के दिग्गज राइटर्स में होती है। सलीम खान ने इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी, लेकिन कुछ वक्त बाद उन्होंने राइटिंग का रूख किया और सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी 'सलीम-जावेद' ने मिलकर कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों की कहानियां लिखीं। 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले', 'डॉन' और 'सीता और गीता' जैसी फिल्मों की कहानियां, किरदारों को गढ़ने का तरीका और इनके डायलॉग्स लोगों के दिलों में बस गए। सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट हैं। उनकी दोनों पत्नियों सलमा और हेलन, बेटे सलमान, अरबाज, दामाद अतुल अग्निहोत्री, आयुष शर्मा और पोतों को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। सलीम खान की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उन्होंने दो शादियां की हैं। सलमा खान संग शादी के लगभग 17 सालों बाद उन्होंने हेलेन से शादी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने सलमा खान को उनके और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया था, तो उन्होंने कैसे रिएक्ट किया था।

जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को बताया था हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में

salim khan and helen love story

सलीम खान और हेलेन का रिश्ता एक वक्त पर इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहा था। सलीम खान ने सलमा खान को तलाक दिए बिना हेलेन से शादी की थी। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि हेलेन से शादी करने का फैसला उन्होंने अचानक से नहीं लिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसा नहीं था कि वो अपनी पहली शादी से खुश नहीं थे, लेकिन वो हेलेन से प्यार करने लगे थे और वो उनसे शादी करना चाहते थे। सलीम खान ने ये भी बताया था कि उन्होंने सलमान खान को खुद इस बारे में बताया था कि वो हेलेन से प्यार करते हैं क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि उन्हें किसी मैगजीन या मीडिया रिपोर्ट्स से इस बारे में पता चले। प्राइम वीडियो पर आई 'एंग्री यंग मैन' सीरीज में सलीम ने बताया था था कि जब उन्होंने सलमा को इस बारे में बताया था तो उन्होंने अच्छा नहीं लगा था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था, "जब मैंने सलमा को अपने और हेलेन के रिश्ते के बारे में बताया तो जाहिर सी बात है कि उन्होंने मुझसे हाथ नहीं मिलाया और न ही ये कहा कि मैं बहुत अच्छी चीज कर रहा हूं...बिल्कुल वो परेशान थीं, लेकिन बाद में सभी ने स्वीकार कर लिया।"

यह भी पढ़ें- लव स्टोरी: जानें एक्ट्रेस हेलन और सलीम खान की अनोखी लव स्टोरी

सलीम खान ने दूसरी शादी को लेकर बच्चों से कही थी ये बात

salim khan and helen news
सलीम खान और सलमा की शादी साल 1964 में हुई थी और दोनों के 4 बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हैं। सलीम खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने हेलेन संग उनके रिश्ते की बात बच्चों के आगे भी कबूल की थी। उन्होंने बच्चों से कहा था कि वो लोग हेलेन को भी मां की तरह इज्जत दें। उन्होंने बच्चों को अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए ये भी कहा था कि जब वे बड़े होंगे, तो शायद उनकी बात समझ जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- 'बालकनी में खड़े होकर देखते थे...',ऐसे शुरू हुई थी सलीम खान और सलमा खान की लव स्टोरी; 60 साल से निभा रहे हैं एक-दूसरे का साथ


सलीम खान का परिवार और फैंस फिलहाल उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। उनका पूरा परिवार इस वक्त मजबूती से उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।