तो इस वजह से अलग हुए थे अमिताभ बच्चन-रेखा के रास्ते! सालों बाद एक्ट्रेस की दोस्त ने खोला था राज

बॉलीवुड में यूं तो कई प्रेम कहानियां कही और सुनी जाती हैं, लेकिन इनमें से रेखा और अमिताभ की लवस्टोरी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। जया बच्चन से शादी के बाद भी अमिताभ का दिल रेखा पर आ गया था और कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चला। रेखा और अमिताभ का नाम भी अक्सर कभी दबी जबां में तो कभी खुलकर साथ लिया जाता है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को तो फैंस काफी पसंद करते ही थे, लेकिन ऑफस्क्रीन भी इनके रिश्ते के बारे में मैगजीन, इंटरव्यू और फिल्मी गलियारों में अक्सर बात की जाती है। दोनों के बीच एक वक्त पर काफी नजदीकियां थीं, इसका जिक्र गाहे-बगाहे हो ही जाता है। रेखा आज भी कई बार अमिताभ के लिए अपने प्यार को कुबूलती नजर आती हैं। इन दोनों का रिश्ता टूटने की असल वजह क्या थी, इस बारे में रेखा की एक सहेली ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की थी।
क्यों टूटा था रेखा-अमिताभ बच्चन का रिश्ता?

रेखा और अमिताभ का रिश्ता टूटने की असल वजह क्या थी, इसका जिक्र रेखा की दोस्त बीना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। लेखिका और फैशन डिजाइनर बीना रमानी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में इनके अलग होने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था- "रेखा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थीं...जिस वक्त पर मैं उनसे मिली थी, उस वक्त मानो उनकी पूरी जिंदगी ही अमिताभ के इर्द-गिर्द घूम रही थी...वो दोनों भावनाओं और आत्मा से एक-दूसरे के ही थे हालांकि, उसके बावजूद रेखा ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी रचाई। मैंने ही रेखा की मुलाकात, मुकेश से करवाई थी। उस वक्त तक अमिताभ राजनीति में आ चुके थे और रेखा मेरे पास न्यूयार्क आई थीं, उस समय पर रेखा अपनी जिंदगी में एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और अमिताभ एक पब्लिक पर्सनालिटी बन चुके थे...शायद उस वक्त उन्होंने रेखा से कहा हो कि अब उनके बीच कुछ नहीं हो सकता, कोई उम्मीद नहीं बची है या उनका रिश्ता अब पब्लिकली आगे नहीं बढ़ सकता है और इसलिए दोनों अलग हो गए हों।"
रेखा और अमिताभ ने कभी नहीं की ब्रेकअप पर खुलकर बात

कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ के रास्ते 80 के दशक की शुरुआत में अलग हो गए थे हालांकि, इसके पीछे क्या वजह थी, इस बारे में दोनों में से किसी ने कभी खुलकर बात नहीं की। इसके पीछे कई कारण माने जाते हैं। कुछ लोग जया बच्चन के दबाव, कुछ पब्लिक प्रेशर तो कुछ अन्य कई कारणों को इनके अलग होने की वजह मानते हैं।
रेखा और अमिताभ बेशक साथ नहीं हैं, लेकिन इनकी कहानी से जुड़े पुराने किस्सों का जिक्र गाहे-बगाहे हो ही जाता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।