Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:00 AM IST

क्या सनी देओल ने वाकई की थी हेमा मालिनी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश? जब प्रकाश कौर ने दिया था इस बात का जवाब, धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर भी की थी बात

धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की थी, उस वक्त वो चार बच्चों के पिता था। उस समय कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सनी देओल इस शादी के खिलाफ हैं और उन्होंने हेमा मालिनी पर हमला करने की कोशिश की थी। इन बातों पर प्रकाश कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान चुप्पी तोड़ी थी और पूरा सच बताया है।
Updated:- 2026-04-21, 15:39 IST
Hema Malini and Sunny Deol fight rumours

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का पिछले साल 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र का फिल्मी करियर बहुत शानदार रहा और साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी खूब सुर्खियों में रही। उन्होंने साल 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी और इस शादी से उनके दो बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां अजेता देओल और विजेता देओल हैं। इसके बाद धर्मेंद्र ने बिना तलाक लिए साल 1980 में हेमा मालिनी से शादी की और इस शादी से उनके दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं। हेमा मालिनी ने कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र किया कि वो शादी के बाद धर्मेंद्र के साथ नहीं रहती थीं। धर्मेंद्र अपने परिवार के साथ ही रहते थे। हालांकि, उन्होंने हमेशा पति और पिता धर्म निभाया। धर्मेंद्र के निधन के बाद भी उनके दोनों परिवारों के बीच अनबन की खबरें आई थीं और उनके निधन के बाद दो प्रेयर मीट भी रखी गई थीं। जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, उस वक्त कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सनी देओल इस शादी से बेहद नाराज थे और उन्होंने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। एक पुराने इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने इन दावों पर चुप्पी तोड़ी थी और पूरा सच बताया था। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा था?

क्या सनी देओल ने की थी हेमा मालिनी पर हमला करने की कोशिश?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी हुई थी, उस वक्त सनी देओल लगभग 24 साल के थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पिता की दूसरी शादी से नाराज होकर धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। हालांकि, स्टारडस्ट को दिए एक पुराने इंटरव्यू में धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मां प्रकाश कौर ने इन बातों को सिरे से खारिज किया था और इन्हें पूरी तरह गलत बताते हुए कहा था कि उन्हें अपनी परवरिश पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा था, "हर बच्चा चाहता है कि उसके पिता बस उसकी मां को प्यार करें और परिवार साथ हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि अगर कोई दूसरी औरत उनके पिता के साथ है, तो वो उन पर हमला कर देंगे या उन्हें नुकसान पहुंचाएंगे। मेरे बच्चे मुझे दुनिया की सबसे खूबसूरत औरत मानते हैं और मैंने उन्हें बहुत अच्छी परवरिश दी है, वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- 'हमारे परिवार में...', धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल संग खराब रिश्ते पर हेमा मालिनी के तोड़ी चुप्पी; चारों बच्चों की अनबन पर कही ये बात

धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर कही थी ये बात

dharmendra family details
इस इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र की दूसरी शादी पर भी बात की थी और कहा था कि वो हेमा मालिनी की फीलिंग्स को समझ सकती हैं, लेकिन अगर वो उनकी जगह होतीं, तो किसी शादीशुदा मर्द के करीब नहीं जाती और न ही ऐसे हालात बनाने की कोशिश करती। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि उनके दिल में कोई गुस्सा नहीं है। उन्होंने धर्मेंद्र को वुमनाइजर बताने वाली खबरों पर भी गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि आधी इंडस्ट्री एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में है, तो लोग उनके पति पर सवाल कैसे उठा सकते हैं। धर्मेंद्र उनके और बच्चों के लिए सभी फर्ज अच्छे से निभा रहे हैं।


यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

 

धर्मेंद्र की दूसरी शादी काफी चर्चा में रही थी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।