Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:50 AM IST

'हमारे परिवार में...', धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी और बॉबी देओल संग खराब रिश्ते पर हेमा मालिनी के तोड़ी चुप्पी; चारों बच्चों की अनबन पर कही ये बात

बॉलीवुड के दिगगज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में निधन हो गया था। उनकी बीमारी और निधन के वक्त इस तरह की कई खबरें सामने आईं कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल की सनी और बॉबी देओल संग अनबन हैं और इनके रिश्ते में खटास है। अब हेमा मालिनी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।
Updated:- 2026-02-26, 19:39 IST
 Hema Malini Sunny Deol rift rumours

बॉलीवुड के दिगगज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में निधन हो गया था। निधन से पहले वो काफी दिनों तक बीमार थे और उनका परिवार और फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और अभिनेता इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अमिताभ के निधन के बाद दो शोकसभाएं रखी गई थीं और उनकी बीमारी के समय से ये खबरें सामने आ रही थीं कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा और अहाना देओल की सनी और बॉबी देओल संग अनबन हैं और इनके रिश्ते में खटास है। अब हेमा मालिनी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है और इसके पीछे का पूरा सच बताया है।

क्या सनी-बॉबी और हेमा मालिनी के रिश्ते में है खटास?

dharmendra family details

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पिछले रविवार लंदन में 79वें बाफ्टा अवॉर्ड ने इन मेमोरियम सेगमेंट में सम्मानित किया गया। बता दें कि धर्मेंद्र पहले ऐसे भारतीय आर्टिस्ट बने, जिन्हें ये सम्मान मिला। अवॉर्ड्स के बाद एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने न केवल इस सम्मान पर खुशी जाहिर की, बल्कि ये भी कहा कि कैसे धर्मेंद्र के जाने का सोचकर वो आज भी रो पड़ती हैं। उन्होंने सनी-बॉबी संग अपनी और ईशा-आहना की अनबन पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनके परिवार के बीच कोई खटास या नेगेटिविटी नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे ये बच्चे (ईशा, अहाना) हों या वे बच्चे (सनी, बॉबी) सभी धर्मेंद्र जी को बहुत प्यार करते थे और उनके लिए सब कुछ करेंगे। वो परिवार के लिए प्यार,ताकत और वैल्यू का जरिया थे। हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि बच्चों के बीच आपस में भी प्यार है और उनके परिवार में कोई कड़वाहड़ नहीं है। धर्मेंद्र के जी के जाने के बाद हम मिलकर खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Dharmendra Hema Malini Net Worth: ठाठ-बाठ से जिंदगी जीती हैं हेमा मालिनी, तो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र; जानें कपल की नेटवर्थ

आज भी आंखें भर आती हैं...

hema malini posted an emotional tribute to dharmendra shared a heartfelt note and photos on social media

हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि धर्मेंद्र के जाने का सोचकर वो आज भी रो पड़ती हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि जिंदगी के आधा से ज्यादा समय वो अपने को-आर्टिस्ट और जीवनसाथी के साथ रहीं, इस बात की उन्हें खुशी है, लेकिन आज भी ये मानना मुमकिन नहीं है कि धर्मेंद्र जी चले गए हैं, वो ये सोचकर आज भी रो पड़ती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "उनके जाने के बारे में सोचकर मैं आज भी रो पड़ी हूं...मैं जानती हूं कि हमें इस दुख से बाहर निकलना होगा। वो चले गए हैं, इस बार पर यकीन करना मुश्किल है। मैं मजबूत हूं पर कभी-कभी आप टूट ही जाते हो।"


यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर कौन हैं? 19 साल की उम्र में ही-मैन ने की थी शादी, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें


धर्मेंद्र के जाने से उनका परिवार और फैंस अभी भी सदमे में हैं और उन्हें आज भी याद करते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।