'मुझे मां मत कहिए, वरना मैं आपका गला दबा दूंगी!' जब एक्‍ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अपने 'ससुर' से कह दी थी यह बात

बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के बिंदास स्वभाव का दिलचस्प किस्सा जानिए, जब उन्होंने मजाक में अपने ससुर हेमंत कुमार से कहा, “मुझे मां मत कहिए, वरना मैं आपका गला दबा दूंगी।” पढ़ें पूरा मजेदार वाकया।
Updated:- 2026-06-23, 16:58 IST
hemant kumar bahu relation

बॉलीवुड टाउन में बहुत कम ही ऐसे कलाकार हैं, जो शादी करके इंडस्‍ट्री में आए और आते ही फेमस भी हो गए। इन्‍हीं में से एक हैं मौसमी चटर्जी। मौसमी की शादी मात्र 15 वर्ष की उम्र में हो गई थी, उस वक्‍त वो 10वीं कक्षा में पढ़ती थीं। मौसमी की शादी बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे जयंत मुखर्जी से हुई थी। उम्र में बहुत ज्‍यादा छोटा होने के कारण मौसमी स्‍वभाव से चुलबुल थीं। अपने ससुराल में भी वो ऐसे रहती थीं, जैसे उनका खुद का घर हो। ससुराल में उनकी सबसे ज्‍यादा अपने ससुर से ही बनती थी।

मौसमी से ससुर हेमंत करते थे बेटियों जितना प्‍यार

ऐसा कम ही देखने को मिलता है, एक तरफ जहां बहुओं को ससुर से पर्दा करने के रिवाज को फॉलो करना होता है, वहीं दूसरी तरफ मौसमी चटर्जी को कभी ससुराल में ऐसा माहोल ही नहीं मिला कि उन्‍हें बहुओं जैसा रहना पड़े। इसके पीछे हाथ था हेमंत कुमार का। हेमंत अपनी बहु मौसमी को बेटियों की तरह प्‍यार करते थे। उनके साथ हंसना और बातें करना उन्‍हें बहुत ज्‍यादा पसंद था। जिस तरह से बच्‍चों से बात की जाती है, हेमंत वैसे ही अपनी बहु मौसमी से बात करते थे। एक बार किसी बातचीत के दौरान हेमंत ने मौसमी को बोला 'अच्‍छा मेरी मां' तो मौसमी ने भी मजाक में बोल दिया, "मुझे अपनी मां मत बोलिए, मैं आपका गला दबा दूंगी।" हेमंत ने यह बात मौसमी को अपनी बेटी के संदर्भ में कही थी, मगर मौसमी थोड़ी नाराज हो गईं। हालांकि, वहां मौजूद लगभग हर कोई मौसमी के इस रिएक्‍शन पर जोर-जोर से हंसने लगा था।

_1556184071

आज भी नहीं बदला मौसमी का स्‍वभाव

मौसमी चटर्जी अब 78 वर्ष की हैं और आज भी जब वो किसी मीडिया से इंटरैक्‍शन करती हैं, तो ऐसी बातें बोल जाती हैं कि किसी को भी हंसी आ जाए। एक बार मौसमी की तुलना जब पैप्‍स ने जया बच्‍चन से की, तो उन्‍होंने सीधे कह दिया था, "मेरी तुलना जया बच्‍चन से मत करों, मैं उनसे कहीं बेहतर इंसान हूं।" इसे कहने के बाद उन्‍होंने यह भी कहा 'जया को बहुत ज्‍यादा गुस्‍सा आता है।'

इन किस्सों से पता चलता है कि मौसमी चटर्जी हमेशा से ही बहुत बिंदास स्‍वभाव की थीं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।