Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:39 AM IST

जानिए क्या है रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का असली नाम

टैलेंटेड और ब्यूटीफुल अभिनेत्री नीतू सिंह पिछले 6 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रही हैं।   
Updated:- 2024-08-09, 14:00 IST
facts about neetu kapoor

70 और 80 के दशक की बेहद खूबसूरत और बेहतरीन अदाकाराओं की लिस्ट में आने वाली अभिनेत्री नीतू कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। अब भी वह रियालिटि शो के जज करते नजर आती हैं। उनकी खूबसूरती को देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकती हैं। 

नीतू कपूर को कैसे मिली फिल्म

नीतू कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था हालांकि बाद में वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी। अभिनेत्री ने महज 5 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उन्हें फिल्मों में लाने का पूरा श्रेय वैजयंती माला जी को जाता है। उन्होंने ही डायरेक्टर टी प्रकाश राव को फिल्म 'सूरज' के लिए नीतू का नाम सुझाया था। इस फिल्म से नीतू को पहचान मिली थी। 

क्या है नीतू कपूर का असली नाम

ranbir neetu duo

नीतू कपूर ने सिनेमा में कदम रखते ही जादू करना शुरू कर दिया था। बचपन में लोग उन्हें बेबी सोनिया को नाम से बुलाते थे। हालांकि उनका असली नाम ना तो नीतू है और ना ही बेबी सोनिया उनका असली नाम हरनीत कौर था। अभिनेत्री ने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था।

इसे भी पढ़ें- इस वजह से शादी के बाद नीतू कपूर ने फिल्मों से ले लिया था ब्रेक

नीतू कपूर ने क्यों छोड़ी एक्टिंग

नीतू कपूर की शादी ऋषि कपूर से 13 अप्रैल 1979 को हुई थी और फिर उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी। सालों के बाद फिल्म 'लव आज कल' से नीतू कपूर ने एक्टिंग करियर दोबारा शुरू किया था। उसके बाद अभिनेत्री ने कई फिल्मों में काम किया। 

इसे भी पढ़ें- इस वजह से नीतू और बबीता कपूर के बीच सालों तक चला था कोल्ड वॉर, जानिए अब कैसा है रिश्ता

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।