Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

इस वजह से नीतू और बबीता कपूर के बीच सालों तक चला था कोल्ड वॉर, जानिए अब कैसा है रिश्ता

बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार 'कपूर फैमिली' की बहुएं नीतू कपूर और बबीता कपूर के बीच सालों से कोल्ड वॉर चल रही हैं। अगर नहीं जानते तो जान लें।   
Updated:- 2024-05-27, 12:05 IST
babita and neetu kapoor relationship

एक किस्सा कभी फिल्मों में देखा होगा लेकिन ऐसा बॉलीवुड फैमिली में भी होता। दो बहू के बीच आपस में बातचीत सही तरीके से ना होना यह केवल मिडिल क्लास फैमिली का दुख नहीं है बल्कि यह बॉलीवुड के नामी फैमिली के घर में भी देखा गया है। हम बात और किसी की नहीं बल्कि बॉलीवुड के सबसे बड़े फैमिली कपूर फैमिली के दो बहू के बारे में कर रहे हैं। इनके बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है। 

नीतू और बबीता के बीच क्यों हुआ कोल्ड वॉर

'कपूर फैमिली' के दो बहू के बीच सालों से एक बात को लेकर कोल्ड वॉर चल रहा था। एक दौरान यह दोनों एक- दूसरे से लंबे समय तक बातचीत भी नहीं करती थी। हालांकि सालों से चल रहा यह कोल्ड वॉर अब सैफ और करीना ने खत्म करवा दिया है। चलिए जानते हैं 'कपूर फैमिली' से जुड़ा यह खास किस्सा। 

करिश्मा कपूर की शादी में नहीं पहुंची नीतू कपूर

neetu kapoor

बबीता शिवदासानी और नीतू कपूर दोनों एक समय बहन की तरह रहा करती थी। देवरानी-जेठानी के बीच तकरार तब आया जब करिश्मा कपूर की शादी में नीतू कपूर नहीं पहुंची। इसके बाद क्या था रिद्धिमा की शादी के दौरान भी बबीता और उनकी बेटियां शामिल नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, नीतू की मां की मृत्यु के समय भी बबीता नहीं पहुंची थी। 

इसे भी पढ़ें : 35 साल बाद फिर एक हुए रणधीर कपूर और बबीता कपूर

बबीता ने खत्म किया कोल्ड वॉर

इस कोल्ड वॉर को बबीता ने काफी समझदारी से खत्म किया। करीना और सैफ की शादी के दौरान खुद बबीता ने नीतू कपूर के घर जाकर उन्हें शादी का हिस्सा होने को कहा। जिसके बाद फिर से दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद से नीतू और बबीता एक- दूसरे के घर हर पार्टी के दौरान शामिल होते हैं। 

इसे भी पढ़ें : Birthday Special: पहली मुलाकात से पेरेंट्स बनने तक, जानें कैसी रही रणबीर-आलिया की क्यूट लव स्टोरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

image credit- instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।