Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

कभी कपड़े सुखाने की रस्सी से तो कभी बैग में पैक होकर घूमते दिखीं उर्फी जावेद, देखें उनके कुछ अतरंगी अंदाज

उर्फी जावेद एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज हम आपको उनकी कुछ खास तस्वीरें दिखाने वाले हैं। 
Updated:- 2024-06-14, 12:12 IST
urfi javed weird clothes

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपने अजीबो-गरीब कपड़े के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के अतरंगी स्टाइल को देखकर आपका भी सिर घूम जाएगा। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में वह कपड़े सुखाने वाली रस्सी पहने नजर आई हैं। जी हां, उनकी इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उर्फी जावेद के कुछ अतरंगी स्टाइल को दिखाने वाले हैं।

कपड़े सुखाने वाली रस्सी पहने दिखी उर्फी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

 

उर्फी ने हाल ही में जो फोटो शेयर की हैं उनमें वह कपड़े सुखाने वाली रस्सी से अपने पूरे शरीर को कवर कर रखा है। उनके इस लुक पर कई सारे फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया  है। उर्फी के फैंस ने लिखा है कि मैंने कहा तो था धमाल मचाएगी एक दिन। ऐसे कई कमेंट्स उनके इस वीडियो पर आए हैं।

बैग में पैक होकर दिखी उर्फी जावेद

इस स्टाइल स्टेटमेंट से उर्फी जावेद ने सभी को हैरत में डाल दिया है। हाल ही में उर्फी जावेद को लैपटॉप बैग पहने देखा गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने कैमरे के सामने अपने इस बैग को उतारकर पोज करने लगती हैं। उनके  इस वीडियो पर भी सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेत्री की काफी तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें- Met Gala 2024: उर्फी जावेद के फैशन लुक्स में नजर आईं सेलिब्रिटीज, आप ही तय करें कौन लग रहा है ज्यादा बेहतर

उर्फी जावेद की 10 सेकंड वाली ड्रेस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस दौरान वह टेप से बनी एक ड्रेस में नजर आती हैं।साथ ही, यह भी कहती हैं कि इस ड्रेस को बनाने में केवल 10 मिनट लगते हैं । उनके फैंस ने उनके  इस लुक को देखने के बाद अपना माथा पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें- कभी कबूतर का बनाया बटुआ तो कभी पहनी तकियों से बनी अजीबोगरीब ड्रेस, देखें उर्फी जावेद की कुछ अनोखी तस्वीरें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

 

Image Credit: social media

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।