टेलीविजन पर हंसाने वाले इन कॉमेडियन्स ने असल जिंदगी में झेला है काफी दर्द

कहते हैं कि जब आपकी वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है, उस वक्त ऊपर कोई आपसे बहुत खुश होता है। वैसे किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाना वाकई बहुत सुकून का काम है। कॉमेडी फिल्मे, स्टैंड अप कॉमेडी शोज, काफी कुछ ऐसा होता है, जो भागदौड़ से भरी जिंदगी में हमारे चेहरे पर मुस्कुराहट ले आता है। जब बात कॉमेडी शोज की आती है, तो कुछ कॉमेडियन्स का नाम हमेशा सबसे पहले आता है। इनमें कपिल शर्मा, भारती सिंह और भी कई कॉमेडियन हैं, जो अपनी बातों, कॉमिक टाइमिंग और हरकतों से हमारे चेहरे पर हंसी लाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीविजन पर हंसाने वाले इन कॉमेडियन्स ने असल जिंदगी में काफी दर्द झेला है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ कॉमेडियन्स के बारे में।
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा ने कॉमेडी की फील्ड में एक अलग जगह बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कॉमेडियन्स में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वो इससे पहले शायद ही किसी कॉमेडियन को मिला हो। कपिल शर्मा की महीने की कमाई करोड़ों में है। अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा वह कमर्शियल, फिल्में, स्टैंड अप शोज, होस्टिंग और भी बहुत कुछ करते हैं। कपिल सिंगर बनना चाहते थे। पिता की मौत के बाद उनके परिवार ने आर्थिक तंगी का भी सामना किया था। एक वक्त पर कपिल के पास उनकी बहन की शादी करने तक के लिए पैसे नहीं थे।
भारती सिंह

भारती सिंह ने अपने अलग-अलग किरदारों से सभी को खूब हंसाया है। लेकिन अक्सर अपने स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी मां के पास परिवार का बेसिक खर्चा उठाने तक के पैसे नहीं होते थे। यहां तक कि किसी पार्टी या कहीं भी जब वो लोगों को खाना खाते और फिर डस्टबिन में फेंकते हुए देखती थीं, तो वह उस खाने को उठाकर खाया जा सकता है या नहीं, इतना तक सोचने पर मजबूर हो जाती थीं। आज भारती और उनके पति हर्ष एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों होस्टिंग, कॉमेडी और भी कई सारी चीजें करते टीवी पर नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह की स्ट्रगल स्टोरी: मजाक में छुपा है उनका बहुत बड़ा संघर्ष
मुनव्वर फारूखी

मुनव्वर फारूखी भी यंग लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हैं। हालांकि, उनकी कॉमेडी से जुड़ी कुछ चीजें विवादों में रही हैं। लेकिन उन्होंने सफलता भी हासिल की है। वह रियलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रह चुके हैं। मुनव्वर ने भी एक वक्त पर काफी मुश्किलों का सामना किया है। उनका परिवार एक वक्त पर कर्ज में डूबा हुआ था और घर का ख्रर्च चलाने के लिए उन्हें समोसे बचने पड़े थे। इसी बीच उनकी मां की भी मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ हनीमून पर आखिर क्यों गए थे 35 लोग?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।