क्या तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया संग रिश्ते पर लगाई मुहर? इंस्टाग्राम पोस्ट पर लुटाया एक-दूसरे पर प्यार तो तेज हुईं अफेयर की अटकलें

एक्ट्रेस तारा सुतारिया पिछले कुछ वक्त से अपने काम से ज्यादा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम रैपर बादशाह, एक्टर वीर पहाड़िया और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों जैसे सेलिब्रिटीज के साथ जुड़ा। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे रखी। लेकिन, अब एक इंस्टा कमेंट के जरिए मानो उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और एक्टर वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस का यह कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस ने उनके रिश्ते का कंफर्मेशन मान रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
क्या तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया संग अपने रिश्ते को किया ऑफिशियल?
View this post on Instagram
तारा सुतारिया और एपी ढिल्लो का एक गाना 'थोड़ी सी दारू' हाल ही में रिलीज हुआ है। इससे जुड़े एक पोस्ट को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया और इस पर काफी कमेंट्स भी किए। लेकिन, इसी बीच एक ऐसा कमेंट आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस पोस्ट पर तारा के रूमर्स ब्वॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया ने हार्ट इमोजी के साथ लिखा 'माई लव।' इसके बाद एक्ट्रेस ने इस कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'माइन।' साथ ही उन्होंने हार्ट और इविल आई इमोजी भी बनाई। इसके बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल मान लिया और कई फैंस इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दोनों से पूछ भी रहे हैं कि क्या वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं..या क्या वे साथ हैं। फिलहाल, दोनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन ये कमेंट्स इनके रिलेशन का हिंट जरूर दे रहे हैं।
एक वक्त पर कपूर खानदान की बहू बनने वाली थीं तारा सुतारिया
View this post on Instagram
तारा सुतारिया और आदर जैन ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट दिया। करीना कपूर के कजिन आदर और तारा अक्सर साथ स्पॉट होते थे। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और आदर जैन ने आलेखा आडवाणी से शादी कर ली। अब लग रहा है कि तारा भी आगे बढ़ चुकी हैं और वह कपूर खानदान की बहू भले ही न बनी हों लेकिन जान्हवी कपूर की देवरानी जरूर बन सकती हैं। बता दें कि वीर पहाड़िया के भाई शिखर पहाड़िया और जान्हवी कपूर लंबे समय से रिलेशन में हैं और इशारों-इशारों में अपना रिश्ता कंफर्म भी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- तारा सुतारिया सीरियल्स में भी कर चुकी हैं काम, आप भी देखिए ये फोटोज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Tara Sutaria, Veer Pahariya
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।