Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:06 AM IST

क्या 'तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की बबीता और टप्पू ने कर ली है सगाई? जानें पूरी डिटेल

लंबे समय से डेट कर रहे कपल की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
Updated:- 2024-03-13, 19:03 IST
munmun dutta and raj andkat reportedly got engaged

आए दिन किसी न किसी सेलेब्रिटी की शादी की खबरें सुर्खियों में नजर आ रही हैं। ऐसे में हाल ही में टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा' की बबीता और टप्पू यानी मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

बता दें कि पहले भी यह कपल अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए थे। अब सूत्रों के मुताबिक यह बताया जा रहा है कि इन दोनों ने आपस में सगाई कर ली है। आइये जानते हैं क्या है पूरी डिटेल-

taark mehta stars munmun dutta raj anadkat dating

बबीता और टप्पू के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा था। वहीं सेट पर भी इन दोनों के साथ में होने के बारे लगभग सभी को पता ही था। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि मुनमुन और राज कुछ ही दिन पहले सगाई कर चुके हैं। लेकिन अब इस खबर को महज अफवाह बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखने के हैं शौकीन तो जरूर खेलें ये क्विज

इन दोनों ने मुंबई से बाहर वडोदरा में एक-दूसरे के परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है। हालांकि इस बात को महज एक अफवाह भी कहा जा रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर ही सामने आईं थी, लेकिन इस खबर के पीछे की सच्चाई अब सामने आ गई है और इसे फेक ही बताया जा रहा है।

taarak mehta ka oolta chashma show

पहले भी यह कपल इसी तरह से चर्चा का विषय बने हुए थे। बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की उम्र में 9 साल का अंतर है। राज मुनमुन से 9 साल छोटे हैं और इसी कारण इनकी डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती नजर आईं थी।

इसे भी पढ़ें: जानें कैसे शुरू हुआ था आपका फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

खबरों की माने तो जब राज ने शो तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा में एंट्री ली तो धीरे-धीरे मुनमुन दत्ता के साथ इनकी नजदीकियां बढ़ने लगी, जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी। बता दें कि इन दोनों का रिश्ता एक अच्छे दोस्त की तरह शुरू हुआ था। वहीं राज अब इस शो का हिस्सा नहीं है। उन्होंने बहुत जल्द ही इस शो को अलविदा कह दिया था। वहीं मुनमुन इस शो से लगभग 15 साल से जुड़ी हुई हैं और दर्शकों द्वारा बहुत पसंद भी की जा रही हैं।

 

अगर सेलिब्रिटीज से जुड़ी ये खबर पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।