'तारक मेहता...' छोड़कर क्यों घरों में जाकर खाना बना रहे हैं गोली? राह चलते लोगों से कर रहे हैं यह गुजारिश

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुए कुश शाह इन दिनों फिर चर्चा में हैं। कुश लगभग दो साल पहले 'तारक मेहता...' छोड़ चुके हैं और पढ़ाई के सिलसिले में एक्टिंग में अलविदा कह चुके हैं। वह पढ़ने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। हाल ही में कुश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इसके बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। कुश राह चलते लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके घर आकर खाना बना सकते हैं? इसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए कि यह पूरा माजरा क्या है, चलिए आपको इसका जवाब देते हैं।
'तारक मेहता...' के गोली क्यों बना रहे हैं लोगों के घरों में खाना?
दरअसल, 'तारक मेहता...' के गोली यानी कुश शाह ने अपना एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है और उसी के लिए वह लोगों के घर जाकर खाना बना रहे हैं। वह रास्ते चलते लोगों से पूछते हैं कि क्या वह उनके घर जाकर खाना बना सकते हैं? इसके बाद जहां कुछ लोग उन्हें मना कर देते हैं, वहीं एक व्यक्ति हामी भरता है और फिर कुश उनके घर जाकर खाना बनाते हैं। कुश ने कहा, "मुझे आप सब लोगों ने सालों से बहुत प्यार दिया है...तो बस अब वक्त है उस प्यार को वापस लौटाने का...मुझे खाना बनाना बहुत पसंद है....तो मैं आप लोगों के लिए मतलब आप में से किसी के घर आकर खाना बनाऊंगा। मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए मैं आप लोगों से पूछूंगा कि क्या आप घर आकर खाना बनाऊं और अगर आप हां करते हैं, तो मैं आपकी रसोई में अपनी स्पेशल डिश बनाऊंगा।"
यह भी पढ़ें- क्या वाकई 'तारक मेहता...' छोड़ रहे हैं जेठालाल? दिलीप जोशी ने खुद दिया जवाब
कुश ने बनाई यह डिश
कुश के पूछने पर कई लोग मना कर देते हैं, फिर एक शख्स हां करता है और कुश उसके घर जाकर खाना बनाते हैं। कुश पहले खाना बनाने के लिए शॉपिंग करते हैं और फिर उस व्यक्ति के घर जाते हैं। वह सब कुश को देखकर काफी खुश हो जाते हैं और बच्चे 'गोली...गोली' चिल्लाते हैं। इसके बाद कुश वहां जाकर पाइनएप्पल करी और राइस बनाते हैं।
View this post on Instagram
कुश ने कैप्शन में लिखी यह बात
कुश ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया है और अपने चैनल पर पहला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कहने को तो YouTube वीडियो बनाना बहुत आसान है। रिकॉर्ड करो... एडिट करो...अपलोड करो लेकिन न जाने कैसे, मुझे उस आखिरी बटन तक पहुंचने में पूरे 5 साल लग गए। मैं बहुत लंबे समय से यूट्यूब चैनल शुरू करने के बारे में सोच रहा थी। बहुत ज्यादा सोचा, प्लान किया, खुद पर शक किया, टाला और फिर दोबारा प्लान किया और आज, आखिरकार मैंने अपलोड बटन दबा ही दिया।, तो यह सिर्फ मेरा पहला यू्ट्यूब वीडियो नहीं है। यह उस डर और झिझक से आखिरकार बाहर निकलने की मेरी शुरुआत है, जिसने मुझे इतने सालों से रोक रखा था। मेरे YouTube चैनल पर आपका स्वागत है।" उनके इस वीडियो पर लगभग 7 लाख व्यूज हो गए हैं।
View this post on Instagram
16 साल तक निभाया था गोली का किरदार
कुश शाह ने 'तारक मेहता...' की शुरुआत से ही सीरियल में गोली का किरदार निभाया था। वह डॉक्टर हंसराज हाथी और कोमल हाथी के बेटे बने थे। लगभग 16 सालों तक यह किरदार निभाने के बाद उन्होंने शो को अलविदा कहा था। उनकी जगह धर्मित तुराखिया ने ली। कुश 29 साल के हैं और न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई करने के लिए उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कहा था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Kush Shah You Tube Channel
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।