Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

Taapsee Pannu Wedding: क्या तापसी पन्नू करने वाली हैं शादी, जानें पूरी खबर

बॉलीवुड में इन दिनों शादी का माहौल चल रहा है। हर कोई शादी कर रहा है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि तापसी पन्नू भी शादी करने वाली हैं।
Updated:- 2024-02-28, 12:49 IST
taapsee pannu planning intimate wedding update

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के बाद एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड Mathias Boe जो की एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं उनसे शादी करने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां होगी उनकी शादी।

तापसी पन्नू की होने वाली है शादी (Taapsee Pannu Wedding Date)

Taapsee pannu wedding

आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार तापसी पन्नू मार्च के महीने में शादी अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल होंगे। यह शादी सिख और क्रिश्चियन दोनों रीति रिवाजो से की जाएगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी शादी का वेन्यू भी चूज कर लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये उदयपुर में शादी करेंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस शादी को प्राइवेट रखा जाएगा। 

तापसी की शादी में शामिल हो सकते हैं ये बॉलीवुड स्टार्स (Taapsee Pannu Wedding Venue)

Taapsee pannu wedding update

अभी फिलहाल शादी की खबरें सामने आई हैं शादी के फंक्शन में कौन-कौन शामिल होगा। इस गेस्ट लिस्ट को अभी जारी नहीं किया गया है। इसकी अनाउंसमेंट तब की जाएगी जब ये कपल खुद अपनी शादी की जानकारी देगा। इसके बाद ही सारी लिस्ट को जारी भी किया जाएगा और शादी से जुड़ी जानकारी भी साझा की जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि सोशल मीडिया पर इस शादी की जानकारी को साझा किया जाए। (रकुल प्रीत वेडिंग फोटो)

इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Singh Bridal Fashion: संगीत के बाद मेहंदी लुक में अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं रकुल प्रीत सिंह, देखें सभी वेडिंग लुक्स

इतने साल का है रिलेशनशिप (Taapsee Pannu Relationship)

Taapsee pannu relationship

आपको बता दें कि तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बो से 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। इस रिलेशनशिप के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। 43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार यूरोपियन चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में बैडमिंटन से संन्यास ले लिया है। (रकुल प्रीत सिंह वेडिंग वीडियो)

इसे भी पढ़ें: Rakul Preet Singh Wedding: होने वाली दुल्हनिया से जुड़े इन फैक्ट्स को आप भी जानें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Mathias Boe- Taapsee Pannu

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।