करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं तापसी पन्नू, फिल्मों के अलावा करती हैं ये काम

तापसी पन्नू ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई हैं। तापसी ने अपने शुरुआती करियर में ही कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती हैं। हालांकि तापसी अपनी फिल्मों से ज्यादा तीखे बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।
तापसी पन्नू की एजुकेशन
तापसी पन्नू का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। तापसी ने CAT की तैयारी की है इसमें उन्होंने 88 परसेंटाइल स्कोर किए थे। इंजीनियरिंग करने के बाद तापसी ने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम भी किया था। हालांकि बाद में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और फिर फिल्मों में काम किया। वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी हालांकि जब उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा तब अभिनेत्री ने इसे फुल टाइम वर्क बना लिया।
तापसी पन्नू की फिल्में
तापसी ने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि अब वह ज्यादातर हिंदी फिल्मों में काम करते नजर आती हैं। साउथ की 10 फिल्मों में काम करने के बाद साल 2013 में तापसी ने बॉलीवुड में एंट्री की। उनकी पहली फिल्म का नाम था चश्मे बद्दूर। इस फिल्म ने दो हफ्तों में 390 मिलियन की कमाई की थी। इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट घोषित किया गया। इस फिल्म के बाद तापसी ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है।
इसे भी पढ़ें- Taapsee Pannu Wedding: क्या तापसी पन्नू करने वाली हैं शादी, जानें पूरी खबर
तापसी पन्नू की नेटवर्थ
gqindia रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू की कुल संपत्ति करीब 46 करोड़ रुपये है। अभिनय के अलावा, तापसी पन्नू प्रीमियर बैडमिंटन लीग में एक बैडमिंटन टीम की सह-मालिक भी हैं। इसके अलावा वह शादी की योजना बनाने वाली कंपनी में निवेश कर रखा है। वह आउटसाइडर्स फिल्म्स नामक एक प्रोडक्शन हाउस की को फाउंडर भी हैं। इसके अलावा वह फिल्मों और एडवर्टाइजमेंट के जरिए लाखों रुपये की कमाई करती हैं। अभिनेत्री हर एक ब्रांड एडोर्सेंट के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
इसे भी पढ़ें- इन 5 फिल्मों में तापसी पन्नू ने निभाए हैं दमदार किरदार, जानें कहां देख सकते हैं आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।