'महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर...', स्वरा भास्कर का बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा गुस्सा, पहले भी कई एक्ट्रेसेस ट्रोलर्स को दे चुकी हैं करारा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के रोल हों या निजी जिंदगी, एक्ट्रेस हर मुद्दे पर बेबाकी से राय रखती हैं। स्वरा भास्कर को उनकी इंटरफेथ वेडिंग के लिए काफी ट्रोल किया गया था और उस समय भी एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई थी। एक बार फिर स्वरा ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को आड़े हाथों लिया है और प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते वजन के लिए किए जा रहे नेगेटिव कमेंट्स पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि स्वरा ने क्या कहा है?
स्वरा भास्कर ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब
View this post on Instagram
स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटोज शेयर की हैं। इसमें से एक फोटो उनकी बेटी के जन्म से पहले की है और दूसरी फोटो में वो अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर मैं हमेशा अडिग रहूंगी...पिछले कुछ सालों में मैं जिस तरह के गुस्से और आक्रोश को झेला है क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद मेरे शरीर में बदलाव आया है और मैं इंटरनेट पर मौजूद लोगों की टाइमलाइन के हिसाब से अपने वजन को जल्दी कम से करने से इंकार करती हूं...ये अजीब है...मैं बार-बार कहूंगी कि महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर या सेंसेशुलाइज करने के लिए नहीं होता है।"
महिलाओं को बच्चे के बाद बढ़े हुए वजन पर शर्मिंदा करना सही नहीं
स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट में साफ लिखा कि बच्चे को जन्म के बाद हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और हमें भी बेफिक्र दिन, पतला और टाइट शरीर याद आता है, लेकिन खुद को जबरदस्ती पहले जैसा बनाने की कोशिश करना या खुद को मजबूर करना सही नहीं है। उन्होंने सीधे शब्दों में ये भी लिखा कि किसी भी महिला पर हमेशा अच्छा दिखने का दबाव बनाना या डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन के लिए शर्मिंदा करना या इस पर कमेंट करना सही नहीं है। उन्होंने ये भी साफ किया कि एक्टिंग का आपकी सुंदरता से कोई लेना-देना नहीं है।
कुछ दिन पहले शेयर किया था एक मैसेज
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस मैसेज में एक यूजर ने लिखा था, "तुम कितन अच्छी एक्ट्रेस थीं...कहां से कहां तक आ गई हो...।" स्वरा ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए जवाब में लिखा था, "लोग बिना सोचे-समझे ऐसे मैसेज टाइप कर देते हैं।"
कुछ दिन पहले पत्रलेखा ने लगाई थी बॉडी शेमर्स को फटकार
राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा को कुछ दिन पहले डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया गया था। वो 'टोस्टर' फिल्म की स्क्रीनिंग में नजर आई थीं, जहां उनके वजन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कमेंट किए गए थे। इसके बाद पत्रलेखा ने एक स्टोरी पोस्ट करके ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। इससे पहले ऐश्वर्या राय को भी प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ते वजन के लिए ट्रोल किया गया था और उन्होंने भी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी।
यह भी पढ़ें- क्या एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा? ऐश्वर्या राय बच्चन से भी जुड़ चुका है नाम
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Swara Bhaskar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।