Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:20 PM IST

'या तो शादी करो या छोड़ दो...', कुछ वक्त डेट करने के बाद मौनी रॉय ने सूरज से कही थी यह बात; कपल के अलग होने के बाद वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रास्ते अलग हो गए हैं। कपल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना सेपरेशन कंफर्म कर दिया है। पिछले कई दिनों से दोनों की शादी टूटने को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं और कल (14 मई,2026 को) कपल ने भी अलग होने की पुष्टि कर दी है। इसी बीच सूरज का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मौनी रॉय को डेट करने को लेकर एक चौंकाने वाली बात कही थी।
Updated:- 2026-05-15, 18:36 IST
image

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मौनी और सूरज के रास्ते अलग हो गए हैं और दोनों काफी महीने पहले ही तलाक ले चुके हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके थे और वेडिंग फोटोज को भी डिलीट कर दिया था, ऐसे में इन अटकलों को और हवा मिली। इसके बाद सूरज पर कई आरोप भी लगने लगे। कहा गया कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया है और उनके पैसों का भी मिसयूज किया है। इसके बाद सूरज को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपना ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल भी डिलीट कर दिया था। इसके बाद मौनी ने मीडिया से प्राइवेसी की मांग की थी। कपल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर अपना सेपरेशन कंफर्म किया। इसके बाद सूरज का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो मौनी के करियर और डेटिंग के बारे में बात करते नजर आए थे। चलिए आपको बताते हैं कि सूरज ने क्या कहा था?

मौनी रॉय ने कुछ वक्त डेट करने के बाद सूरज से कही थी यह बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी रॉय और सूरज नांबियार साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 में एक न्यू इयर पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई और लॉकडाउन के वक्त इनका प्यार गहरा हुआ था। सूरज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कुछ वक्त तक डेट करने के बाद मौनी ने उन्हें साफ शब्दों में कहा था कि या तो वो उनसे शादी कर लें और या उन्हें छोड़ दें। वो पहले शादी की बात को टाल रहे थे, लेकिन फिर उन्हें एहसास हुआ कि अगर शादी नहीं हुई, तो मौनी उनकी जिंदगी से हमेशा के लिए चली जाएंगी और इसलिए उन्होंने शादी करने का फैसला लिया, क्योंकि वो एक बात को लेकर पूरी तरह श्योर थे कि मौनी के आने से उनकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- K-Dramas से पहले इन हिंदी रोमांटिक टीवी सीरियल्स ने जीता था सभी का दिल, कौन सा था आपका फेवरेट?

मौनी से शादी करने से पहले इस बात को लेकर डाउट में थे सूरज

mouni roy and suraj divorce
सूरज नांबियार एक दुबई बेस्ड बैंकर और बिजनेसमैन हैं और ऐसे में शुरुआत में उन्हें मौनी के सेलिब्रिटी स्टेटस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। ऐसे में जब उनसे एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि एक एक्ट्रेस जिनके आगे-पीछे मीडिया, कैमरे और फैंस रहते है, उनका पति बनकर आपको कैसा महसूस हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा था कि शुरुआत में वो दोनों दुबई या विदेश में कई जगहों पर मिले थे और तब उन्हें इस बारे में ज्यादा समझ नहीं आया था, लेकिन जब मुंबई में उनकी मुलाकात हुई तो उन्होंने देखा कि कैसे फैंस मौनी की एक झलक पाना चाहते हैं और पैप्स उनकी फोटोज लेना चाहते हैं और तब उन्हें समझ आया कि मौनी एक सेलिब्रिटी हैं और ऐसे में यह काफी नॉर्मल है। सूरज के मन में इस बात का डाउट आया था कि अगर वो मौनी से शादी करते हैं, तो उनकी निजी जिंदगी हमेशा लोगों की नजरों में रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इसकी आदत हो गई।

यह भी पढ़ें- बालिका वधू फेम अविका गौर ने छोड़ा देश, बैंकॉक हुईं शिफ्ट; क्या एक्टिंग से बना लेंगी दूरी?

 


मौनी रॉय पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं और उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मौनी ने भी सूरज और उनके अलग होने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह नहीं बताई है और फैंस से प्राइवेसी की अपील की है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।