'40 साल की शादी है, तो आगे...', गोविंदा संग अनबन पर सुनीता आहूजा ने लिया यू टर्न, क्या पटरी पर लौटी शादीशुदा जिंदगी?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी लंबे समय से हेडलाइंस में है। सुनीता, डंके की चोट पर गोविंदा पर कई इल्जाम लगा चुकी हैं। खबरों की मानें तो गोविंदा का उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर चल रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। सुनीता ने भी इन दोनों को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए थे। सुनीता ने अगस्त 2026 में गोविंदा संग तलाक की अर्जी वापस ले ली थी और दावा किया था कि गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। इसी बीच सुनीता ने गोविंदा संग शादी को लेकर अब कुछ ऐसा कहा है जिसने उनके फैंस के मन में दोनों के साथ आने की उम्मीद जाग गई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
40 साल पुरानी शादी है हमारी तो आगे...
सुनीता आहूजा ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कुछ ऐसा कहा है जिससे साफ है कि उनके मन में इस रिश्ते के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा, "40 साल पुरानी शादी है हमारी तो आगे भी क्यों नहीं टिकेगी...ऐसे कैसै टूट जाएगी? वो फिलहाल वो सब कर रहे हैं, जो उन्हें पसंद हैं और मेरा ध्यान काम पर है, वक्त हमारे फेवर में नहीं है, लेकिन हम दोबारा साथ आने के बारे में सोचेंगे, क्यों नहीं सोचेंगे? मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है, मैं उनके अलावा किसी से कुछ नहीं मांगती, जो मेरे लिए सही होगा, उनके लिए सही होगा, भगवान हमें वहीं देंगे।"

शादी तोड़ने का नहीं है कोई इरादा
सुनीता आहूजा भले ही गोविंदा पर कई इल्जाम लगा चुकी हैं, लेकिन वह अक्सर यह कहते हुए नजर आई हैं कि उनका शादी तोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कई इंटरव्यूज में साफ शब्दों में कहा है कि वह गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी। बता दें कि सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बच्चों का साथ न देने के आरोप लगाए थे।

दिवाली पार्टी में साथ स्पॉट हुआ कपल
गोविंदा और सुनीता लंबे समय के बाद एक दिवाली पार्टी में साथ नजर आए थे। इस पार्टी में कपल अपने दोनों बच्चों के साथ शामिल हुआ था। इससे पहले गणेश उत्सव के दौरान गोविंदा अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे, वहीं सुनीता ने अकेले बप्पा का आशीर्वाद लिया था। हालांकि, रियलिटी शो लॉक अप 2 में गोविंदा, सुनीता का सपोर्ट करने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
- गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी कब हुई थी?
- गोविंदा और सुनीता की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी।
- गोविंदा और सुनीता आहूजा के कितने बच्चे हैं?
- गोविंदा और सुनीता आहूजा के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा।
- गोविंदा की बेटी कितने साल की है?
- गोविंदा की बेटी टीना आहूजा (नर्मदा आहूजा) की उम्र 37 साल है। उनका जन्म 16 जुलाई 1989 को हुआ था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।