'उनके बाल नकली हैं', गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा का बयान हुआ वायरल; हंसी-मजाक में कर दिया बड़ा खुलासा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपनी बेबाकी के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। फिलहाल वो शिल्पा शेट्टी के शो 'मां है ना' में अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ नजर आ रही हैं, वहीं उनकी 'लॉक अप सीजन 2' में एंट्री को लेकर भी बज बना हुआ है। सुनीता लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। उन्होंने गोविंदा और उनकी शादी के बारे में कई ऐसे स्टेटमेंट्स दिए,जो हेडलाइंस में रहे। उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर गोविंदा पर कई कटाक्ष भी कहे, जिनका एक्टर ने भी जवाब दिया। एक बार फिर सुनीता आहूजा का एक बयान सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने मजाक-मजाक में गोविदा की पोल खोल दी है और अब उनका स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने गोविंदा के बालों को लेकर टिप्पणी की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
हेयर पैच लगाते हैं गोविंदा

एक मीडिया हाउस के YouTube चैनल पर सुनीता ने गोविंदा से जुड़ी कई मजेदार बातें कहीं। उन्होंने इस इंटरव्यू में गोविंदा की अट्रैक्टिव पर्सनालिटी का भी जिक्र किया। बातों-बातों में उन्होंने कहा, "वो अब भी बहुत अच्छे लगते हैं...लेकिन जब उनके असली बाल हुआ करते थे, तो वो कमाल लगते थे...अब वो पैच लगाते हैं। इसमें छुपाने वाली क्या बात है...सभी एक्टर ऐसा करते हैं...महिलाएं हों या पुरुष, अपने बालों के साथ सभी ऐसी कई चीजें करवाते रहते हैं।"
यह भी पढ़ें- गोविंदा-सुनीता आहूजा के रिश्ते की इस करीबी शख्स ने खोली पोल! क्या वाकई टूटने वाली है कपल की शादी?
मेरे पति बकरी नहीं हैं...

इस बातचीत में उन्होंने शिल्पा शेट्टी से जुड़े एक फनी किस्से का भी जिक्र किया। दरअसल शिल्पा ने उनसे पूछा था कि GOAT कौन है? शिल्पा ने गोविंदा को GOAT बताया था, लेकिन तब सुनीता को इस शॉर्ट फॉर्म का मतलब नहीं पता था। ऐसे में उन्होंने कहा था कि मेरे पति बकरी नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इसका मतलब पता होता तो वो कह देतीं कि बेशक गोविंदा ही GOAT हैं। बता दें कि GOAT का मतलब Greatest Of All Time होता है और यह महान लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
लॉक अप 2 में नजर आ सकती हैं सुनीता आहूजा
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सुनीता आहूजा 'लॉक अप' सीजन 2 की कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। सुनीता के बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर भी एक वक्त पर काफी चर्चा थी।
गोविंदा और सुनीता आहूजा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं और सुनीता कई बार गोविंदा को लेकर ऐसे बयान दे चुकी हैं, जो चर्चा में आ जाते हैं। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।