Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

हीरो फिल्म में जैकी श्रॉफ नहीं इस एक्टर को कास्ट करना चाहते थे सुभाष घई

1983 में रिलीज हुई हीरो फिल्म को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था। इसमें जैकी श्रॉफ और उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। लेकिन जैकी श्रॉफ इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। 
Updated:- 2024-01-22, 20:33 IST
subhash ghai movie and jackie shroff pic

जब भी जैकी श्रॉफ के फिल्मी करियर की बात होती है तो लोगों के जेहन में सबसे पहले हीरो फिल्म का नाम ही आता है। साल 1983 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। उस समय जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री में नए थे, लेकिन इस फिल्म में स्क्रीन पर उनकी अपीयरेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था। सुभाष घई का जैकी श्रॉफ पर भरोसा और उनकी मेहनत रंग लाई थी।

फिल्म को देखकर लोगों को यही लगा था कि जैकी दादा के रोल के लिए जैकी श्रॉफ से बेहतर दूसरा कोई ऑप्शन नहीं हो सकता था। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही लोग जैकी श्रॉफ को जैकी दादा कहकर बुलाने लगे थे। यहां तक कि जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी हीरोपंति नाम से एक फिल्म की, जिसमें उसी धुन का इस्तेमाल किया गया, जो ओरिजिनल हीरो फिल्म में थी। जिस फिल्म से जैकी श्रॉफ को इतनी पॉपुलैरिटी मिली थी, वह तो कभी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले ही नहीं थे। लेकिन जब सुभाष घई का मन बदल गया तो उन्होंने जैकी श्रॉफ को कास्ट किया। तो चलिए जानते हैं कि हीरो फिल्म के लिए सुभाष घई किसे कास्ट करना चाहते थे-

संजय दत्त को किया था साइन

subhash ghai original choice for hero movie

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि सुभाष घई ने सबसे पहले संजय दत्त को हीरो फिल्म के लिए साइन किया था। दरअसल, फिल्ममेकर सुभाष घई संजय दत्त के साथ दो फिल्में करना चाहते थे। जिसमें से एक थी विधाता और दूसरी हीरो। विधाता फिल्म 1982 में रिलीज हुई थी। उस दौरान संजय दत्त के साथ काम करना सुभाष घई के लिए काफी मुश्किल हो गया था। दरअसल, उस वक्त संजय दत्त ड्रग्स की लत का शिकार थे और वे अनप्रोफेशनल बिहेवियर करते थे। जिसके कारण सुभाष घई बहुत अधिक नाराज हो गए थे और ऐसे में उन्होंने यह तय कर लिया था कि वह हीरो फिल्म में संजय दत्त को कास्ट नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जानें कितने हिट और फ्लॉप फिल्मों में नजर आ चुके हैं रणबीर कपूर

कमल हासन को किया था अप्रोच 

जब सुभाष घई ने संजय दत्त को फिल्म से बाहर कर दिया था तब उन्होंने कमल हासन को फिल्म के लिए अप्रोच किया। जैकी के रोल के लिए सुभाष घई ने कमल हासन को साइन करने का मन बनाया था, लेकिन कमल हासन ने इसके लिए मना कर दिया। दरअसल, उस समय कमल हासन साउथ में काफी पॉपुलर हो रहे थे और उस समय उनके पास काफी प्रोजेक्ट्स थे। ऐसे में हीरो फिल्म के लिए डेट्स निकालना उनके लिए काफी मुश्किल था। जिसके कारण उन्होंने हीरो मूवी के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।

इसे भी पढ़ें: 90 के दशक में एक साथ साइन की थी 70 फिल्में, आज हैं बॉलीवुड से दूर, जानें कैसे बदला इस एक्टर की किस्मत का सितारा

यूं मिली जैकी श्रॉफ को फिल्म

entertainment news

कमल हासन के मना करने के बाद सुभाष घई काफी निराश हो गए थे। उस समय सुभाष घई ने कुमार गौरव को फिल्म में लेने का मन बनाया था। हालांकि, उनके साथ भी बात नहीं बन पाई। दरअसल, जब सुभाष घई ने कुमार गौरव को फिल्म ऑफर की तो उस समय उनके पिता राजेंद्र कुमार ने इस फिल्म के लिए बहुत बड़ी रकम मांगी थी। ऐसे में सुभाष घई ने यह फैसला किया कि वह किसी नए चेहरे को फिल्म में लेंगे। ऐसे में उन्होंने जैकी श्रॉफ को फिल्म के लिए फाइनल किया।  

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।