Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:41 AM IST

'मरने के बाद मुझे खूब सजाना...', जब स्मिता पाटिल ने अपने मेकअप आर्टिस्ट से कही थी यह बात

स्मिता पाटिल के फिल्मी करियर के साथ उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही थी। उनकी गिनती हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में की जाती है। क्या आपको पता है कि एक बार उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट से कहा था कि उनकी इच्छा है कि उनके मरने के बाद उन्हें खूब सजाया जाए।
Updated:- 2026-08-21, 22:18 IST
smita patil told makeup artist deepak sawant to dress her as suhagan after death

स्मिता पाटिल...70 के दशक में करियर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत और होनहार अभिनेत्री। इनका करियर और जिंदगी दोनों ही काफी छोटे रहे, पर अपने काम से उन्होंने लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई। उनकी पहली फिल्म साल 1975 में आई थी और साल 1986 में उन्होंने इस दुनिया को विदा कह दिया। उनकी कई फिल्में उनके जाने के बाद रिलीज हुई थीं। उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। शादीशुदा राज बब्बर से प्यार और शादी करने की वजह से स्मिता पर घर तोड़ने के आरोप लगे। स्मिता पाटिल और राज बब्बर ने साल 1983 में शादी कर ली थी। इसके बाद साल 1986 में बेटे प्रतीक बब्बर के जन्म के बाद स्मिता को कुछ हेल्थ इश्यूज हुए और वो बच नहीं पाईं। वह अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट से कहा करती हैं कि जब वो इस दुनिया से जाएं, तो उन्हें सुहागन की तरह सजाया जाए। चलिए हमारी खास सीरीज 'फिल्मी गलियारों से' में आज आपको सुनाते हैं यह किस्सा।

मरने के बाद मुझे खूब सजाना...

स्मिता पाटिल की ख्वाहिश थी कि उन्हें मरने के बाद खूब सजाया जाए और उनका अच्छे से श्रंगार करके उन्हें आखिरि विदाई दी जाए। वह अक्सर अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से यह बात कहा भी करती थीं। दीपक ने कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र भी किया है। दीपक सालों से स्मिता के साथ जुड़े थे और उन्हें बहन मानते थे। ऐसे में जब स्मिता की मौत हुई, तो उन्होंने वाकई उन्हें दुल्हन की तरह सजाया। बताया जाता है कि उनकी मां की मेकअप किट से उनका श्रंगार किया गया था।

smita patil last wish

यह भी पढ़ें- 'मैंने अपना बच्चा खोया और तभी तलाक के पेपर आ गए', ओमपुरी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर सालों बाद छलका पहली पत्नी सीमा कपूर का दर्द

आखिरी पलों के बारे में राज बब्बर ने कही थी यह बात

राज बब्बर ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि आखिरी पलों में घर से अस्पताल तक स्मिता बस उनसे माफी मांगती रहीं। वह स्मिता को समझा रहे थे कि सब ठीक हो जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। स्मिता ने आंखों में आंसू लिए उनकी तरफ देखा और मानो वो सब कह दिया, जो वह कह नहीं पा रही थीं। इसके बाद डॉक्टर ने बताया कि वो कोमा में चली गईं। एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने यह भी कहा कि स्मिता संग उनका रिश्ता इसलिए नहीं बना कि उनकी और नादिरा की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतें चल रही थीं। यह बस हो गया। स्मिता की मौत के बाद राज बब्बर अपने परिवार के पास वापस चले गए थे।

smita patil and raj babbar

यह भी पढ़ें- 'किस बच्चे को अच्छा लगेगा उसके पापा का अफेयर हो जाए...', आर्य बब्‍बर ने राज बब्बर-स्मिता पाटिल के रिश्ते पर की खुलकर बात; भाई पर भी कसा तंज


'फिल्मी गलियारों से' सीरीज में हम बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्मों से जुड़े ऐसे ही दिलचस्प किस्से आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री, टीवी, ओटीटी और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
स्मिता पाटिल की डेब्यू फिल्म कौन-सी थी?
स्मिता पाटिल ने साल 1975 में श्याम बेनेगल की फिल्म 'चरनदास चोर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
क्या स्मिता पाटिल ने नेशनल अवॉर्ड जीते थे?
हां, अपने छोटे से करियर में स्मिता पाटिल ने दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे।
राज बब्बर की कितनी शादियां हुई हैं?
राज बब्बर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम नादिरा बब्बर है और दूसरी पत्नी का नाम स्मिता पाटिल था।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।