सिंगर Jubin Nautiyal बने पापा, घर आया नन्हा मेहमान; परिवार में जश्न का माहौल
-1790674559731.webp)
बॉलीवुड के फेमस सिंगर जुबिन नौटियाल के घर नन्हा मेहमान आया है। सिंगर पापा बन गए हैं। 14 सितंबर गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। जुबिन ने एक इंटरव्यू में खुद फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है। सिंगर के घर में फिलहाल खुशी का माहौल है और उनके फैंस भी इस न्यूज से काफी खुश हैं। सिंगर अपनी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज या वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं की थी। ऐसे में बेबी ब्वॉय के आने की खबर भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करने के बजाय एक इंटरव्यू में बताई।
जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी
सिंगर जुबिन नौटियाल ने एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में बताया है कि वो पिता बन गए हैं। 14 सितंबर को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। जुबिन ने कहा, "हां मैं पिता बन गया हूं। मां और बच्चा दोनों हेल्दी हैं और घर वापस आ गए हैं।"

जुबिन ने क्या रखा बेटे का नाम?
जुबिन से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है, तो उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने कोई नाम नहीं सोचा है, अभी फिलहाल वो और उनका परिवार इन पलों को एज्वॉय करने में बिजी हैं।
जुबिन ने छुपाकर रखी थी शादी की न्यूज
जुबिन नौटियाल ने अपनी शादी की न्यूज भी दुनिया से छुपाकर रखी थी। इसी साल अप्रैल महीने में उनकी एक मिस्ट्री गर्ल के साथ फोटो वायरल हुई थी। बताया गया था कि यह उनकी शादी की फोटो है। इसके बाद उनके पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह लगभग डेढ़ साल पहले 2024 में ही शादी कर चुके हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।