AI से बनी अश्लील तस्वीरों और वीडियो पर फूटा 'दृश्यम 3' फेम श्रिया सरन का गुस्सा, बोलीं- यह बहुत परेशान करने वाला है...

हाल ही में, सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक AI जनरेटेड वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में 'देवरा' फिल्म के गाने 'चुट्टामाले' में जाह्नवी के लुक को डिजिटल तरीके से बदलकर उन्हें अश्लील अंदाज में दिखाया गया था। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस के इस तरह के मॉर्फ्ड वीडियोज और फोटोज वायरल हो चुके हैं और कई एक्ट्रेसेस AI के गलत इस्तेमाल पर आपत्ति जता चुकी हैं। कुछ वक्त पहले फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की एक्ट्रेस शालिनी पांडे का मॉर्फ्ड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर उन्हें टॉपलेस दिखाया गया था। जान्हवी, आलिया, दीपिका और शालिनी पांडे समेत कई एक्ट्रेसेस इस पर गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। अब एक्ट्रेस श्रिया सरन ने भी महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के लिए AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाई है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
श्रिया सरन ने AI के गलत इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में श्रिया सरन ने AI के गलत इस्तेमाल के मुद्दे पर बात की। बता दें कि श्रिया खुद भी इसका शिकार हो चुकी हैं। एक वक्त पर उनकी मॉर्फ्ड फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं। श्रेया सरन ने कहा, "इस पर तो क्या ही कहा जाए...बिल्कुल हद हो गई है...यह बहुत अजीब है, कभी-कभी तो मुझे पता भी नहीं चलता कि वह मैं हूं ही या नहीं। ये लोग एआई से आपके ब्रेस्ट का साइज बदल देते हैं, अचानक जो कपड़े आपने पहने हैं, उसे गायब कर देते हैं, उसका रंग बदल देते हैं तो कभी आपके किसी अन्य बॉडी पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ करते हैं। हालांकि, इन चीजों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए, लेकिन बेशक यह काफी गलत और परेशान करने वाला है।"
AI के युग में रखना होगा इस बात का ख्याल
श्रिया ने इस बातचीत में यह भी कहा, "AI बेशक बहुत अच्छा है और कई तरीकों से हमारी मदद कर सकता है, लेकिन ये कई तरीकों से हमें मुश्किल में भी डाल सकता है और खतरनाक साबित हो सकता है। हमें या तो इसके साथ जीना सीखना होगा या इसके गलत इस्तेमाल का तोड़ ढूंढना होगा।"
यह भी पढ़ें- अहान पांडे की बहन की गोदभराई में पहुंचीं अनीत पड्डा, वायरल हुआ वीडियो; फैस बोले- रिश्ता पक्का?
जान्हवी कपूर ने भी इस बारे में लिखा था लंबा नोट
जान्हवी कपूर का एक वीडियो भी कुछ वक्त पहले काफी वायरल हुआ था। साल 2024 में जान्हवी और जूनियर NTR की फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामाले' का एक AI-मॉर्फ्ड वीडियो बहस का विषय बन गया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने के लिए AI के इस्तेमाल की निंदा की थी। उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर इसे 'गंभीर उल्लंघन' और 'सेक्शुअल हैरेसमेंट' के समान बताया था।
यह भी पढ़ें- 'फेक अश्लील वीडियो' पर फूटा Shalini Pandey का गुस्सा, बोलीं- महिलाओं को निशाना...
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।