Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:02 AM IST

कभी बचपन में घर छोड़कर भाग गई थीं शहनाज गिल, आसान नहीं था बॉलीवुड तक का सफर

शहनाज गिल, जो आज बॉलीवुड में एक चमकता सितारा हैं, उनका सफर आसान नहीं था। चलिए जानते हैं इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें क्या कुछ करना पड़ा।  
Updated:- 2024-07-08, 12:45 IST
shehnaaz gill reveals she ran away from home

शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बिग बॉस हाउस में आने के बाद से उनकी किस्मत बदल चुकी हैं। इस घर में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उनके चुलबुले अंदाज ने उनकी पूरी लाइफ बदल दी। हालांकि बिग बॉस हाउस में उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई और कुछ महीने बाद ही सिद्धार्थ शुक्ला के डेथ ने उन्हें पूरी तरीके से तोड़ दिया। इस दौरान वह लंबे समय के लिए ब्रेक ले चुकी थी। अब वह फिर से सब कुछ भूलकर लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।

बचपन में घर छोड़कर भाग गई थीं शहनाज गिल

शहनाज गिल का बचपन इतना आसान नहीं था। छोटी उम्र में ही उन्होंने ठान लिय़ा था कि उन्हें कुछ अलग करना है। उन्होंने एक बार खुद खुलासा किया है कि वह बचपन में घर छोड़कर भाग गई थीं। यह फैसला उनके परिवार के लिए बहुत बड़ा झटका था।

संघर्ष और कड़ी मेहनत से मिली शहनाज को मंजिल

shehnaaz gill love

घर छोड़ने के बाद, शहनाज ने कई मुश्किलों का सामना किया। उन्होंने छोटे-मोटे काम किए और अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सालों तक दर-दर की ठोकरें खाई लेकिन कभी हार नहीं मानी। जिसके बाद 3-4 साल तक उनके घरवालों ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया था। इतना ही नहीं, पंजाबी इंडस्ट्री ने भी उन्हें कट-ऑफ कर दिया था।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग के लिए छोड़ दिया था अपना घर, जानें शहनाज गिल के बारे में दिलचस्प बातें

शहनाज का बिग बॉस और बॉलीवुड में सफलता

शहनाज गिल का सफर तब बदला जब उन्होंने 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। इस शो ने उन्हें पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। शो में उनकी सादगी, ईमानदारी और बेबाक अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद शहनाज ने बॉलीवुड में अपने कदम रखा इस दौरान उनका साथ खुद भाईजान यानी सलमान खान ने दी।

यह भी पढ़ें- शहनाज गिल हेल्दी रहने के लिए फॉलो करती हैं यह मॉर्निंग रूटीन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit-Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।