इन बॉलीवुड सेलेब्स ने 50 के बाद दी अपने करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म

शाहरुख ख़ान की फ़िल्म जवान इन दिनों बड़े पर्दे पर तहलका मचाते नजर आ रही है। इस फिल्म को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 50 के होने के बाद भी वह आज भी बड़े पर्दे पर एक्टिंव हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह बताने वाले हैं कि किन सेलेब्स ने 50 की उम्र के बाद हिट फिल्में दी थी।
जवान (Jawan)
View this post on Instagram
हाल ही में रिलीज़ होगी शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हो रही है। फिल्म को दर्शक काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। पहले दिन ही इस फ़िल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहरुख़ ख़ान ने इस फ़िल्म को 50 की उम्र के बाद बनाया है।
गदर 2 (Gadar 2)
View this post on Instagram
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का सीक्वल दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस फ़िल्म को बड़े पर्दे पर खूब सराहना मिल रही है। बता दें कि इस फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। सनी देओल ख़ुद 65 साल के हो गए हैं इसके बावजूद भी वह बड़े पर्दे पर एक्टिव हैं। इससे लोगों को ये सीखना चाहिए कि आप किसी भी उम्र में काम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : Jawan Movie Review And Social Media Reactions: फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानिए लोगों को कितनी कमाल की लगी मूवी
टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda Hai)
View this post on Instagram
सलमान खान के करियर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है रही है। इस फ़िल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बड़े पर्दे पर भी यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। सलमान खान ने इस फ़िल्म को 52 साल की उम्र में तैयार किया था।
इसे भी पढ़ें : Gadar 2 Success: 'गदर 2' से पहले ये फिल्में कमा चुकी हैं 500 करोड़, किंग खान की इतनी फिल्में हैं शामिल
दंगल (Dangal)
View this post on Instagram
आमिर ख़ान की फ़िल्म दंगल तो आपको याद ही होगा। इस फिल्म में आमिर खान अपनी बेटियों की सफलता के लिए हर कुछ करते हैं। फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थीं। इतना ही नहीं, इस फ़िल्म में बॉक्स ऑफ़िस पर काफ़ी अच्छी कमाई भी की थी। आमिर ख़ान ने इस फ़िल्म को 52 साल की उम्र में तैयार किया था।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।