Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:43 AM IST

इस एक्ट्रेस की वजह से शुरू हुई थी शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी, धर्मेंद्र के बेटे संग रहा है इनका रिश्ता

शाहरुख खान और गौरी खान सालों से फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं। दोनो की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी है, लेकिन क्या आपको पता है कि इनकी प्रेम कहानी का एक एक्ट्रेस से गहरा कनेक्शन है। 
Updated:- 2026-07-12, 15:21 IST
image

राज-सिमरन हो, वीर-जारा हो या राहुल-अंजलि, शाहरुख खान की जोड़ी परदे पर जिस भी एक्ट्रेस के साथ बनी, उन्होंने रोमांस की नई-नई कहानियां हमारे सामने रखीं। फिल्मों में उनकी लव स्टोरीज देखकर प्यार पर यकीन हो जाता है। वैसे रियल लाइफ में भी शाहरुख की लव स्टोरी कम फिल्मी और दिलचस्प नहीं रही है। शाहरुख कई बार बता चुके हैं कि गौरी का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और गौरी वो पहली लड़की थीं, जिन्होंने शाहरुख से बात की थी। किंग खान पहली ही मुलाकात में गौरी पर दिल हार बैठे थे। आज दोनों की शादी को लगभग 35 साल होने वाले हैं और दोनों अभी भी एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। क्या आपको पता है कि एक ऐसी एक्ट्रेस भी रही हैं, जिनका शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी को आगे बढ़ाने में काफी अहम रोल था। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये और कैसे इनकी वजह से शाहरुख-गौरी की कहानी आगे बढ़ी थी?

शाहरुख-गौरी की लव स्टोरी का क्या है नीलम कोठारी से कनेक्शन?

नीलम कोठारी 80-90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। वो शाहरुख और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'इंडियन आइडल' के एक एपिसोड के दौरान बताया था कि शाहरुख और गौरी की कहानी में उनका अहम रोल रहा है। 

srk gauri love story neelam connection
नीलम ने कहा था, "कुछ महीने पहले शाहरुख मुझे बता रहे थे कि यू नो नीलम..मेरी और गौरी की शादी हुई..इसकी एक वजह आप भी हो...मैंने कहा रियली...तो वो बता रहे थे कि जब मैं फिल्में कर रही थी, तो वो मेरे बहुत बड़े फैन थे और गौरी भी...दोनों साथ में मेरी फिल्में देखने जाते थे...मुझे ये बात पता नहीं थी...तो मतलब शाहरुख और गौरी के एक होने की एक वजह मैं भी हूं।"

यह भी पढ़ें- गौरी को क्यों लगता था शाहरुख खान उन्हें छोड़ देंगे? सालों पहले कही थी दिल की बात

नीलम का बॉबी देओल संग जुड़ा था नाम

bobby deol and neelam connection
नीलम कोठारी का नाम लंबे समय तक बॉबी देओल से जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों ने लगभग 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि बॉबी किसी फिल्म एक्ट्रेस से शादी करे और इसलिए दोनों का रिश्ता टूट गया था। एक इंटरव्यू के दौरान नीलम ने कहा था कि उनके मन में बॉबी के लिए कोई कड़वाहट नहीं है और दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।

 

यह भी पढ़ें- जब गौरी के भाई ने तान दी थी शाहरुख खान पर बंदूक, कहा था मैं मार-मार के तुझे...


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।