Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने खरीदा एक और लग्जरी अपार्टमेंट, एक झटके में खर्च कर दिए 59 करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने मुंबई में अपना एक और सपनों का अपार्टमेंट खरीद लिया है। यह खूबसूरत अपार्टमेंट की कीमत करीब 59 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं।   
Updated:- 2024-05-28, 12:27 IST
shahid kapoor mira rajput buy apartment

बॉलीवुड सेलेब्स लग्जरी लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। ऐसे में वह खुद पर और अपने लिविग पर काफी खास ध्यान देते हैं। वह करोड़ो रुपये अपने कपड़ों के साथ अपने घर पर भी उड़ाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के पावर कपल शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने मुंबई में एक और अपार्टमेंट खरीदा लिया है। 

शाहिद कपूर ने कहा खरीदा अपार्टमेंट

शाहिद कपूर और उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने अपने सपनों का अपार्टमेंट मुंबई के वर्ली इलाके में ओबेरॉय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट में लगभग 59 करोड़ का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। IndexTap.com के पेपर्स के अनुसार, यह अपार्टमेंट 5,395 वर्ग फुट में फैला एक बेहद खूबसूरत अपार्टमेंट है। यह अपार्टमेंट ओबराय 360 वेस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस अपार्टमेंट में एक्टर ने 5 बीएचके फ्लैट खरीदा है। 

2 साल पहले बनवाया था खुद का घर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

 

आज से 2 साल पहले की बात करें तो एक्टर ने जुहू में 56 करोड़ का आलीशान घर बनवाया था। इस घर में ही एक्टर अपने परिवार के साथ रहते हैं। अब एक्टर ने एक और प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है। 

इसे भी पढ़ें- शाहिद कपूर की रिजेक्ट की गई ये फिल्म हुईं थी ब्लॉकबस्टर

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट 

इन दिनों शाहिद कपूर फिल्म देवा की तैयारी में जुट गए है, जो महाभारत पर आधारित एक फिल्म है। इसके अलावा शाहिद कपूर फिल्म बेबी जॉन, स्काई फोर्स और हाउसफुल 5 में भी नजर आ सकते हैं। शाहिद कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन के साथ उनकी कैमेस्टी दर्शकों को काफी पसंद आई है। 

इसे भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत है मीरा राजपूत और शाहिद कपूर का आशियाना, देखें इनसाइड फोटोज

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।