शाहिद कपूर की ये फिल्में कर चुकी हैं बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग, कबीर सिंह से पद्मावत तक कई बड़े नाम हैं शामिल

Shahid Kapoor Highest Openers: शाहिद कपूर अब तक बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। शाहिद की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार साबित हुई हैं। इसके अलावा उनकी कई ऐसी भी फिल्में हैं, जो अपने ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई कर चुकी हैं। आइए जानें, शाहिद कपूर की कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर चुकी हैं?  
Updated:- 2025-01-22, 16:22 IST
Shahid Kapoor Highest Openers

Shahid Kapoor Highest Opening Movies On Box Office: शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म देवा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म  31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। ऐसा माना जा रहा है कि देवा बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार ओपनिंग कर सकती है। इससे पहले भी शाहिद कपूर बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दे चुके हैं, जो धमाकेदार ओपनिंग के लिए जानी जाती हैं। शाहिद की कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने करोड़ों की ओपनिंग की है। उनकी ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट भी साबित हुईं है। आज हम आपको शाहिद कपूर की ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो अपने ओपनिंग डे पर ही करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं। आइए जानें, शाहिद कपूर की कौन-सी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग कर चुकी हैं?

यह भी देखें- शाहिद कपूर का धमाकेदार ट्रांसफॉर्मेशन, देवा में धाकड़ पुलिस कैरेक्टर में आएंगे नजर...नई रिलीज डेट आई सामने

पद्मावत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर पद्मावत का नाम आता है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत ने शाहिद के करियर को नया मोड़ दिया। फिल्म पद्मावत अब तक शाहिद कपूर के करियर की हाइएस्ट ओपनर मूवी है।  घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही फिल्म ने 24 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी लीड रोल में थे। 

कबीर सिंह

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

कबीर सिंह में शाहिद की एक्टिंग को भला कोई कैसे भूल सकता है। ये शाहिद की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसको लेकर एक अलग ही क्रेज दर्शकों में था। कबीर सिंह शाहिद की बेस्ट ओपनर मूवीज में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने इंडिया में ही 20.21 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी। 

शानदार 

फिल्म शानदार साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद के साथ आलिया भट्ट ने काम किया था। ऐसे तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओपनिंग कलेक्शन के मामले में ये फिल्म तीसरे नंबर पर आती है। फिल्म शानदार ने 13.10 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी। 

आर राजकुमार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

2013 में रिलीज हुए फिल्म 'आर राजकुमार' को फैंस का खूब प्यार मिला था। इस फिल्म में शाहिद के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर आर राजकुमार ने 10.20 करोड़ रुपए से ओपनिंग की थी।

उड़ता पंजाब

साल 2016 की फिल्म 'उड़ता पंजाब' में शाहिद के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और आलिया भट्ट ने काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ओपनिंग की बात करें, तो फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.05 करोड़ रुपए से खाता खोला था।

यह भी देखें- Shahid Kapoor इन Songs में अपने आइकॉनिक हुक स्टेप्स से मचा चुके हैं बवाल, सुनते ही आपका भी करेगा नाचने का मन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।