कितनी थी Salman Khan की पहली सैलरी, 21 लाख की पेंटिंग लेने से क्यों किया था इनकार? जानें वजह

Salman Khan First Salary: सलमान खान ने अपने बचपन, पहली कमाई, स्टारडम और पेंटिंग के शौक से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा किए। जानिए क्यों 21 लाख रुपये की पेंटिंग खरीदने के बजाय उन्होंने खुद कलाकार बनने का फैसला किया।
Updated:- 2026-11-28, 12:36 IST
Salman Khan First Salary

Salman Khan First Salary (Image- Jagran)

Salman Khan First Salary: बॉलीवुड में कई दशकों से अपनी पहचान बनाए रखने वाले सलमान खान की जिंदगी से जुड़े किस्से अक्सर उनके फैंस को हैरान कर देते हैं। दैनिक जागरण संवादी में एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने अपने स्टारडम से लेकर पहली फीस तक के कई किस्से सुनाए हैं। एक्शन और स्वैग दिखाने वाले सलमान की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही है। उनकी पहली कमाई महज 35 रुपये (Salman Khan First Salary) थी। इतना ही नहीं, एक पेंटिंग के लिए 21 लाख रुपये की कीमत सुनने के बाद उन्होंने खुद ही ब्रश उठाने का फैसला कर लिया था। आइए जानते हैं भाईजान के अनोखे किस्से।

15 साल की उम्र से एक ही प्रार्थना करते थे सलमान खान

सलमान खान ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वह 15 साल के थे, तभी से उनकी एक ही इच्छा रही कि उन्हें लगातार काम मिलता रहे। काम उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

उन्होंने बताया कि अगर किसी दिन काम नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे वह अपनी जिंदगी में मिली चीजों की कद्र नहीं कर रहे हैं। उनके इस विचार से साफ झलकता है कि इतने बड़े स्टार बनने के बाद भी काम के प्रति उनका नजरिया नहीं बदला है।

salman khan 21 lakh painting secret Image Credit- Jagran

सिर्फ 35 रुपये भी भाईजान की पहली सैलरी

सलमान खान की पहली कमाई का किस्सा भी काफी मजेदार है। उन्होंने बताया कि ताजमहल में आयोजित एक कार्यक्रम में डांस परफॉर्मेंस देने के बदले उन्हें 35 रुपये मिले थे। उस समय उन्हें डांस करना ठीक से नहीं आता था, इसलिए उन्हें मंच पर पीछे की तरफ खड़ा किया गया था। भले ही उस वक्त उन्हें डांस में आगे जगह नहीं मिली, लेकिन उसी कार्यक्रम से उनकी कमाई का सिलसिला शुरू हुआ।

सफलता पर भाईजान ने साझा की अपनी सोच

बातचीत के दौरान सलमान ने सफलता को लेकर भी अपनी सोच साझा की। उनका मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहना जरूरी है। अगर कोई आपको पीछे खींचने की कोशिश करे या आपका मनोबल गिराए, तब भी अपने कदम नहीं रोकने चाहिए। उनके मुताबिक, जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति तेजी से आगे बढ़े। कोई धीरे चले, कोई दौड़े, तो कोई रास्ते में गिरकर दोबारा उठे।

salman khan Image Credit- Jagran

क्या था 21 लाख रुपये की पेंटिंग का किस्सा?

सलमान खान को पेंटिंग बनाने का शौक है, लेकिन इसकी शुरुआत के पीछे उनके पालतू कुत्ते माइकल से जुड़ा एक मजेदार किस्सा है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने माइकल की तस्वीर बनवाने के लिए एक कलाकार को बुलाया था। कलाकार ने पेंटिंग तैयार की, लेकिन सलमान को उसमें माइकल कुछ खास अलग नजर नहीं आया।

जब उस पेंटिंग की कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई, तो सलमान ने इतनी बड़ी रकम खर्च करने के बजाय खुद पेंटिंग बनाने के बारे में सोचा। उन्होंने तय किया कि कुछ सौ रुपये में कैनवास और रंग खरीदकर अपनी कला को आजमाना ज्यादा बेहतर होगा।

यहीं से उनकी पेंटिंग में दिलचस्पी ने फिर से रफ्तार पकड़ी। सलमान ने बताया कि शूटिंग के दौरान जब भी उन्हें खाली समय मिलता है, वह पेंटिंग बनाने लगते हैं। शिव, बुद्ध और मदर टेरेसा जैसे विषयों पर भी उन्होंने चित्र बनाए हैं। वह अपने दोस्तों को भी अपनी बनाई पेंटिंग तोहफे में देते हैं।

भाईजान ने विद्यार्थियों को खूब हंसाया

लखनऊ विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे सलमान खान ने अपने मजाकिया अंदाज से माहौल को खुशनुमा बना दिया। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों से हंसते हुए पूछा कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई भी हो रही है या नहीं। उनके इस सवाल पर पूरा सभागार हंसी से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों मृणाल ठाकुर के हाथों से फिसली थी ‘सुल्तान’? सलमान खान ने किया नेशनल टीवी पर खुलासा

इस दौरान प्रशंसकों ने उनसे गाना सुनाने की मांग भी की। सलमान ने अपने खास अंदाज में इसका जवाब दिया और एक गीत गुनगुनाया भी।

FAQ
सलमान खान को क्यों मिले थे 35 रुपये?
सलमान खान को ताजमहल में आयोजित एक कार्यक्रम में डांस प्रस्तुति देने पर 35 रुपये मिले थे।
सलमान खान के पालतू कुत्ते का नाम क्या है?
सलमान खान के पालतू कुत्ते का नाम माइकल है। उसकी पेंटिंग बनवाने से जुड़ी घटना के बाद सलमान की पेंटिंग में दिलचस्पी बढ़ी।
सलमान खान किन-किन चीजों के शौकीन हैं?
सलमान खान को पेंटिंग के अलावा क्रिकेट, फुटबॉल, स्विमिंग और साइकिलिंग पसंद है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।