Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

बांद्रा वाले घर में सैफ अली खान पर हुआ चाकू से हमला, लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

Saif Ali Khan: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता पर उनके बांद्रा वाले घर पर चोरों ने चाकू से हमला किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Updated:- 2025-01-22, 19:43 IST
image

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है। उस समय वह अपने बांद्रा वाले घर पर थे। यह हमला उस समय हुआ जब एक चोर उनके घर में घुसकर कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 2:30 बजे हुई जब अभिनेता अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। चलिए जानते हैं अभी कैसी है एक्टर की स्थिति।

सैफ अली को कैसे लगी चोटे?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saif Ali Khan (@actorsaifalikhan)

एक्टर पर उनके घर चोरी करने आए व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया है। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया है। बता दें कि एक्टर के गले पर 10 सेंटीमीटर घाव और हाथ पर चोट आई हैं। साथ ही, उनके पीठ में कोई नुकीली चीज घुस गई थी, जिसे सर्जरी कर निकाल दिया गया है। अभिनेता की स्थिति पहले से बेहतर है और वह खतरे से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें- Saif Ali Khan Blockbuster Films: खलनायक बन सैफ ने उड़ाई लोगों की नींद, क्या आपने देखी ये फिल्में

एक्टर पर हुए हमले पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने पुष्टि की है कि सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर को मामूली चोटें आई हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों मामले की जांच कर रहे हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, कल देर रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस आया और उनकी नौकरानी से भिड़ गया। जब सैफ ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। मुंबई पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीना कपूर और उनका परिवार सुरक्षित है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही विस्तृत जानकारी देने की उम्मीद कर रही है। घर के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

एक्टर का वर्कफ्रंट

अभिनेता सैफ अली खान की हाल ही में 'देवरा' फिल्म रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। देवरा के साथ उन्होंने साउथ फिल्म में डेब्यू किया। इसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

इसे भी पढ़ें- 800 करोड़ के पटौदी पैलेस से कम नहीं है सैफ अली खान- करीना कपूर का मुंबई वाला घर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Instagram 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।