Rohit Bal: चर्चित फैशन डिजाइनर रोहित बल का हुआ निधन, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक अपने टैलेंट के लिए थे मशहूर
-1730480783557.webp)
Rohit Bal: 1 नवंबर 2024, शुक्रवारमशहूर डिजाइनर रोहित बल का निधन हो गया और उन्होंने महज 63 साल की उम्र आखिरी सांस ली। फैशन डिजाइनर रोहित बल कई समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। हाल ही में इसी बीमारी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।
63 साल की उम्र में हुआ निधन
View this post on Instagram
डिजाइनर रोहित बल भारतीय फैशन जगत के जाना-माना नाम है और उन्हें भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक फैशन से जोड़ने के लिए जाना जाता है। पिछले साल से दिल की बीमारी की बीमारी के चलते वो फैशन इंडस्ट्री से दूर थे। हाल ही में ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उन्हें ICU में रखा गया था और 63 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। वहीं उनके निधन की खबर को फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके दी।
लैक्मे इंडिया फैशन वीक डिजाइनर रोहित बल का आखिरी शो था जहां पर वो शो स्टॉपर बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आए थे
जानिए कौन थे मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल
View this post on Instagram
फैशन डिजाइनर रोहित बल का जन्म 8 मई 1961 को श्रीनगर में हुआ था और श्रीनगर में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलजी से फैशन का कोर्स किया था और 1986 में उन्होंने अपने करियर शुरू की।
फैशन डिजाइन ररोहित बल मुगल फैशन और पूर्वजों की पोशाकों से जुड़े डिजाइनर कपड़ें बनाते थे। रोहित बल को मुगल फैशन को आगे बढ़ाने के अहम योगदान के लिए जाना जाता है। वहीं उनका नाम हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में मशहूर था।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।