Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

रेखा और विनोद मेहरा के बीच था बहुत खास रिश्ता, खुद अभिनेत्री ने किया था साझा

रेखा की लव लाइफ किसी रहस्य से कम नहीं है। एक समय पर रेखा का नाम विनोद मेहरा के साथ जोड़ा जाता था। आइए जानते हैं रेखा ने अपने औप विनोद मेहरा के रिश्ते के बारे में क्या बताया था।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-11, 08:00 IST
rekha love life

Rekha Love Life: विनोद मेहरा अभिनेता और निर्माता थे जिन्होंने काम से लोगों का दिल जीता। विनोद मेहरा ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था। रेखा के साथ विनोद मेहरा की केमिस्ट्री भी लोगों ने बहुत पसंद की थी। एक समय पर दोनों की अफेयर्स की चर्चा पूरे बॉलीवुड में होती है। रेखा ने सीमा गरेवाल के शो में इस बारे में बात करते हुए अपने और विनोद मेहरा के रिलेशनशिप के बारे में बताया था। 

क्या रेखा और विनोद मेहरा ने शादी की थी? (vinod mehra and rekha)

vinod mehra and rekha

  • सालों पहले रेखा और विनोद मेहरा के बारे में कहा जाता था कि दोनों ने शादी कर ली है। लेकिन दोनों का रिश्ता टिक नहीं पाया, क्योंकि विनोद की मां को यह मंजूर नहीं था। हालांकि रेखा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि हम दोनों बहुत करीब थे, लेकिन हमारी शादी नहीं हुई थी। रेखा ने कहा "विनोद मेहरा हमेशा एक शुभचिंतक थे, वह हमेशा मेरे बहुत करीब थे।"
  • बता दें कि तबस्सुम टॉकीज शो में विनोद मेहरा के करीबी दोस्त बताते हैं, "दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन उनकी शादी कभी हुई नहीं। उन्होंने ज्यादातर फिल्में एक साथ कीं। उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी करना चाहते थे, लेकिन दुख की बात है कि ऐसा कभी नहीं हो सका। विनोद मेहरा रेखा से मोहब्बत करते थे।" 

इसे भी पढ़ेंः  आखिर क्यों बिग-बी ने नहीं किया रेखा के साथ 40 सालों से काम

विनोद मेहरा की वाइफ (Who was Vinod Mehra married to)

विनोद मेहरा ने 3 बार शादी की थी। पहली शादी उन्होंने  मीना ब्रोका नाम की लड़की से की थी। इसके बाद उनका दिल रोइन बिंदिया गोस्वामी पर आया और उन्होंने उससे शादी की। 1988 में विनोद मेहरा ने किरण से शादी की थी। रेखा और विनोद मेहरा की शादी को रेखा सच नहीं मानती हैं। 

rekha vinod love story

विनोद मेहरा की मृत्यु कैसे हुई थी? (Vinod Mehra Death)

विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी, 1945 और मृत्यु 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। 

इसे भी पढ़ेंः रेखा की जिंदगी के 3 रहस्‍य, जो हैं आज भी अनसुलझे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Instagram   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।