कभी सांवली रंगत के कारण रत्ना पाठक को नहीं मिलता था काम, जानिए कैसे मिली सक्सेस

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा रत्ना पाठक आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग को दर्शक फिल्मों में काफी ज्यादा पसंद करते हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के लोग आज भी दिवाने है। आज भी वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआत के दिनों को याद करके अपना दुख जताया है। उनका कहना है कि उनके करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
रत्ना पाठक का करियर
रत्ना ने अपने करियर के शुरुआत दिनों को लेकर कहा है कि- शुरुआत में मेरी स्किन और कलर को लेकर मुझे कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। हालांकि इन सबके बाद भी मैं डटी रहीं। छोटे पर्दे के माध्यम से मुझे हर घर में पहचान मिली है। मैंने कभी टिपिकल रोल नहीं निभाएं। जो भी किरदार का हिस्सा बनी उसे मैंने पूरे दिल से किया। यहां कारण था कि छोटे पर्दे के जरिए ही मुझे लोकप्रियता हासिल हो गई।
रत्ना पाठक ने कब रखा बॉलीवुड में कदम
हालांकि साल 2002 के बाद मैंने यह सोच लिया था कि टीवी से थोड़ा साइडलाइन लेकर मैं फिल्मों की दुनिया में कदम रखूगी। अब की बात करें तो साल 2002 से लेकर अब तक उन्होंने कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन करीब 7 साल लिव- इन रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 1982 में शादी कर ली थी।
इसे भी पढ़ें : रणवीर सिंह से लेकर कियारा आडवाणी तक, इन स्टार्स के पिता हैं करोड़ों के मालिक
इन फिल्मों में रत्ना पाठक ने किया है काम
नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक के दो बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा विवान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुका है। उनकी पहली फिल्म का नाम 7 खून माफ है। रत्ना पाठक की बात करें तो उन्होंने अपने जमाने में फिल्म मंडी, पहेली, यूं होता तो क्या होता, जाने तू या जाने ना, अलादीन, गोलमाल-3, एक मैं और एक तू, खूबसूरत, कपूर एंड सन्स, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का में नजर आ चुकी हैं।
इसे भी पढ़ें : आमिर खान की रिजेक्ट की हुई इन फिल्मों ने शाहरुख और सलमान को बनाया स्टार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।