कास्टिंग काउच के बारे में टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने किया खुलासा, कहा 'ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ'

टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में काम कर चुकी एक्ट्रेस रतन राजपूत ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते समय कास्टिंग काउच से जुड़ा बहुत बड़ा खुलासा किया है। रतन राजपूत ने बताया है कि कैसे एक डायरेक्टर ने उनकी ड्रिंक में बिना बताए कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था।
कास्टिंग काउच के बारे में किया खुलासा
मीडिया इंटरव्यू से बातचीत में रतन राजपूत ने कहा, "मैं कास्टिंग काउच को नीयत कहूंगी। मैंने मी टू मूवमेंट के दौरान भी कास्टिंग काउच के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन इसके बारे में बात करना वाकई जरूरी है। मैं यूट्यूब पर एक्टिव हूं और वहां मुझे कई युवा पीढ़ी के ढेर सारे ईमेल मिलते थे। जो मुझसे गाइडंस भी मानते हैं इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें सच्चाई पता होनी चाहिए। अगर चार लोगों ने गलत किया है तो पूरी इंडस्ट्री बुरी नहीं है। मैं आज इंडस्ट्री की वजह से यहां हूं। ये एक्सपीरियंस मुझे इंडस्ट्री से ही मिला है।"
होटल में जब देने गई ऑडिशन
View this post on Instagram
उन्होंने यह भी कहा, "ओशिवारा में एक होटल था जहां सभी ऑडिशन होते थे। मैं वहां ऑडिशन के लिए गई और वहां कई जाने-माने एक्टर्स को देखा। मैंने अपना ऑडिशन दिया लेकिन डायरेक्टर वहां मौजूद नहीं थे। दूसरे लेवल के एक व्यक्ति ने मेरा ऑडिशन लिया और कहा, आपने बहुत अच्छा किया मैडम। मैंने कहा ठीक है। यह मेरी आदत थी कि मैं कभी अकेले नहीं जाती थी। मेरे साथ एक दोस्त था, जो डांस ऑडिशन के लिए आया था। को-ऑर्डिनेटर ने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने और मीटिंग के लिए तैयार होने के लिए कहा। मुझे वास्तव में समझ नहीं आया कि क्या हो रहा था।"
इसे भी पढ़ें- कास्टिंग काउच की शिकार इन अभिनेत्रियों को मिले ऐसे ऑफर कि सुनने में भी शर्मा जाएंगी आप
'ड्रिंक में मिलाया गया था नशीला पदार्थ'
"उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने की रिक्वेस्ट की, जिसे हमने न चाहते हुए भी पी लिया। फिर उन्होंने कहा कि वो मुझे दूसरे ऑडिशन के लिए बुलाएंगे। मैं और मेरा दोस्त तब घर पहुंचे और मुझे शक होने लगा कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाया गया है। मैं थोड़ा असहज भी महसूस कर रही थी। कुछ घंटों बाद, मुझे एक और ऑडिशन के लिए फोन आया। मैं जैसे ही अंदर गई, पूरा सामान बिखरा हुआ था। लाइट भी बहुत कम थी। चारों तरफ कपड़े बिखरे हुए थे। एक लड़की दिखी, जो शायद शराब के नशे की वजह से बदहवास स्थिति में लेटी हुई थी। मुझे आभास हो गया था कि यहां क्या हुआ होगा।"
भाग कर आई थी रतन वापस
View this post on Instagram
"उस ड्रिंक में कुछ ऐसा मिला था, जिससे मैं होश में होने के बावजूद आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी। इसके बाद मैंने और मेरे दोस्त ने वहां सॉरी कहा और फिर हम वहां से भाग आए।" इसके बाद रतन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमें सामाजिक रूप से जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए हमें इस बारे में बात करनी चाहिए। इंडस्ट्री गलत नहीं है लेकिन इसमें कुछ लोग गलत हैं। मैं उस व्यक्ति को थप्पड़ मारना चाहती हूं, जिसने मेरे साथ ऐसा किया। वह अभी भी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्हें लोगों के साथ ऐसा करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा से लेकर प्रत्युषा बैनर्जी तक, टीवी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेसेस कर चुकी हैं सुसाइड
रतन राजपूत ने घर-घर में टीवी शो 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' में काम करके अपनी पहचान बनाई और आज भी उनके कई सारे फैंस हैं। रतन राजपूत ने मीडिया के सामने बिना डरे कास्टिंग काउच के बारे में अपने एक्सपीरियंस को खुलकर बाताया। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।