'मां को कर दिया था ब्लॉक...', रश्मि देसाई ने जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में की बात, महिलाओं की दी बड़ी सलाह

'उतरन' और 'बिग बॉस 13' फेम रश्मि देसाई ने हाल ही में एक टीवी शो में अपनी निजी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। टीवी शो 'तुम हो ना' का एक प्रोमो आउट हुआ है और एक्ट्रेस इसमें अपनी जिंदगी के कठिन दौर पर बात करती नजर आ रही हैं। शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल के साथ बातचीत में रश्मि ने बताया कि कैसे एक वक्त पर वह अपने परिवार से बिल्कुल अलग हो गई थीं, करियर डूबने का डर उन्हें सता रहा था और फाइनेंशियली भी उनकी हालत कुछ खास अच्छी नहीं थी। उन्हें लगने लगा था कि शायद सब कुछ खत्म हो गया है। एक्ट्रेस ने महिलाओं को एक खास मैसेज भी दिया। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
मां से बंद हो गई थी बात
View this post on Instagram
रश्मि देसाई ने राजीव खंडेलवाल से बातचीत में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पन्नों को पलटा, जिनके बारे में शायद ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने बताया कि एक वक्त पर उनके और उनकी मां के बीच बातचीत बिल्कुल बंद हो गई थी, वो अपने परिवार से भी दूर हो गई थीं। हालात ऐसे हो गए थे कि उन्होंने अपनी मां को ही ब्लॉक कर दिया था। एक्ट्रेस ने बताया कि वो उनके परिवार के सदस्यों से पूरी तरह कट गई थीं। उन्हें बहुत अकेला महसूस होता था और ऐसा लगता था कि जिंदगी में कुछ नहीं बचा है। रश्मि ने बताया कि साल 2020 में उन्होंने उनकी मां के साथ गिले-शिकवे दूर किए और अब चीजें नॉर्मल हैं।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों रश्मि देसाई ने नहीं की थी सिद्धार्थ शुक्ला से 9 महीने बात? अब एक्ट्रेस ने बताई वजह
सब खत्म हो गया है
एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय हालात ऐसे थे कि उन्हें लगने लगा था घर से बाहर निकलते ही उनका करियर और जिंदगी सब खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उस समय उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं थी और उनके पास बहुत कम पैसे थे। ऐसे में उन्हें लगने लगा था कि अब कोई रास्ता नहीं बचा है और अब कुछ ठीक भी नहीं होगा।
महिलाओं को दिया यह संदेश
View this post on Instagram
रश्मि देसाई ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया, जिन्होंने उनकी बहुत मदद की। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग गलतियां करते हैं, लेकिन गलतियों से सीखना जरूरी है। बार-बार गलतियों के बारे में सोचकर उन्हें बड़ा न बनाएं। उन्होंने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि गलतियों से सीखना और जिंदगी की फिर से शुरुआत करना बिल्कुल नॉर्मल है, इससे डरना नहीं चाहिए और जो कुछ भी आपके साथ हुआ हो, उसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'दिन के 16 घंटे काम...', कैसे होती है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग? समृद्धि शुक्ला ने बताई अंदर की बातें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Rashami Desai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।