Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

बॉलीवुड में डेब्यू से पहले रणबीर कपूर ने इस शॉर्ट फिल्म में किया था काम

काफी कम लोग यह जानते हैं कि रणबीर कपूर ने किस फिल्म से डेब्यू किया था। आज हम आपको उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।   
Updated:- 2023-11-10, 13:49 IST
Ranbir Kapoor  Debut Short Film

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि फिल्म 'सांवरिया' से रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि बता दें एक्टर ने फिल्म 'सांवरिया' से नहीं बल्कि शॉर्ट फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। आज हम आपको एक्टर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

किस फिल्म से रणबीर कपूर ने किया था डेब्यू

एक्टर जब अपनी पढ़ाई कर रहे थे उस दौरान ही उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म में काम किया था। इस फिल्म का नाम 'कर्मा' था। इस शॉर्ट फिल्म को अभय चोपड़ा ने निर्देशित किया था। इस शॉर्ट फिल्म को उस दौरान स्टूडेंट ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट भी किया गया था। 

फिल्म 'कर्मा' की कहानी 

ranbir kapoor debut was a short film karma

यह फिल्म केवल 26 मिनट की थी। अभय चोपड़ा की इस फिल्म की कहानी पिता और बेटे के रिश्तों पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि पिता को जब मौत की सजा सुनाई जाती हैं और उस दौरान बेटा खुद को बेबस महसूस करता है।  फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा शरत सक्सेना, मिलिंद जोशी जैसे स्टार्स हैं। 

इसे जरूर पढ़ें-  बॉलीवुड की रानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर क्या हैं एक-दुसरे के लिए परफेक्ट

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि इस फिल्म के बाद एक्टर ने फिल्म सांवरिया में काम किया था। हालांकि आज भी लोगों को ऐसा लगता है कि उनकी पहली फिल्म सांवरिया है। रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए पूरे तरीके से तैयार है। फिल्म 'एनिमल' में वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म  1 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

इसे जरूर पढ़ें- रणबीर-आलिया की शादी की पहली सालगिरह होगी बेहद खास, जानें डिटेल्स

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।