रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इस साल करेंगे शादी, जानें तारीख और लोकेशन से जुड़ी डिटेल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और निर्माता जैकी भगनानी की जोड़ी नए साल में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें, कि साल 2024 में कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जहां एक तरफ जनवरी के फर्स्ट वीक में आमिर खान की बेटी रानी इरा खान अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे संग शादी के सात फेरे लेंगी। तो वहीं एक और सेलिब्रेटी जोड़ी सात फेरे ले सकती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के शादी की चर्चाएं पिछले साल से ही सुर्खियों में बनी हुई है। लेकिन आपको बता कि साल के शुरुआत में ही इन दोनों की शादी की नई तारीख की अनाउंसमेंट भी हो गई है। दरअसल, इस समय रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक साथ भारत से बाहर छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं।
थाईलैंड में एंजॉय कर रहे हैं रकुल और जैकी
न्यू ईयर पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बैंकॉक में अपनी बैचलर पार्टी को एंजॉय कर रहे हैं। हालांहि में रकुल प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्हें मोनोबिकिनी में पोज देते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़े-घरवालों की वोटिंग से बाहर हुआ एक और सदस्य, आयशा ने वापिस आते ही मुनव्वर को कहा झूठा इंसान
क्या है रकुल और जैकी की लव स्टोरी
रकुल और जैकी साल 2021 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिन जैकी के बर्थडे पर रकुल (न्यू ईयर सिलिब्रेशन) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि हैप्पी बर्थ डे माई लव मैं हर दिन कामना करती हूं कि आपको वह सब भरपूर मिले जो आप चाहते है। इस पोस्ट को लोगों का काफी प्यार मिला।
View this post on Instagram
इस महीने दुल्हन बनेंगी रकुल प्रीत
यह पहली बार नहीं है जब रकुल और जैकी की शादी की डेट्स को लेकर खबरें सामने आई हैं। पिछले साल भी रकुल और जैकी की शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अगले महीने की 22 तारीख को ये कपल गोवा में शादी कर सकता है। वे अपनी शादी को अलग और अतरंग तरीके से करना चाहते हैं। हालांकि, अभी तक इस तारीख को लेकर कोई भी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। जैकी भगनानी बहुत जल्द शाहिद कपूर ( विद्या बालन के घर की तस्वीरें) के साथ फिल्म में नजर आने वाले है।
इसे भी पढ़े-जान्हवी कपूर ने करण जौहर के शो में बताया शिखर पहरिया का निकनेम, ऐसी है दोनों की स्वीट लव स्टोरी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।