Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:19 AM IST

राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर जन्मी नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की खबर

साल 2021 में राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शादी की थी और आज वह पेरेंट्स बन गए हैं। उनके घर एक प्यारी से बेटी ने जन्म दिया है। 
Updated:- 2023-09-20, 20:39 IST
rahul vaidya and disha parmar became parents in hindi

राहुल वैद्य और दिशा परमार टीवी जगत के बेहद ही क्यूट कपल हैं। दोनों एक साथ बेहद अच्छे लगते हैं। उनके शादी को 2 साल हो गए हैं और आज दिशा ने एक लड़की को जन्म दिया है। यह खबर सुनकर सभी लोग बेहद खुश हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बेटी को दिया जन्म

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by RAHUL VAIDYA (@rahulvaidyarkv)

दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर बेटी हुई है। इस बात की खबर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।  इस बात की खबर सुनते ही जनता और उनके करीबी लोग खूब बधाईयां दे रहे हैं। अली गोनी से लेकर किश्वर मर्चेंट तक, उनके सभी करीबी लोगों ने पोस्ट पर कमेंट किया है। शेफाली बग्गा ने लिखा 'बहुत बहुत बधाई, तुम्हारे गणेश जी के साथ लक्ष्मी भी आई।

कल गणेश चतुर्थी के खास मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में दोनों एक-साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं। 

साल 2021 में हुई थी शादी

राहुल वैद्य ने दिशा परमार के साथ साल 2021 में शादी की थी। राहुल वैद्य बिग बॉस शो के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। उन्होंने नेशनल टीवी पर दिशा के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। राहुल द्वारा दिशा को प्रपोज करने के बाद वह घर में आई थीं और सबके सामने राहुल को हां कहा था। 

राहुल और दिशा की लव स्टोरी

राहुल एक सिंगर हैं। दिशा परमार और राहुल की लव स्टोरी एक कमेंट से शुरू हुई थी। दिशा ने राहुल की आवाज सुनी थी, जो उन्हें बेहद पसंद आई थी। इस पर उन्होंने पोस्ट पर लव कमेंट किया था। यहां से दोनों ने अपने सामान्य रिश्ते को आगे बढ़ाया। राहुल और दिशा एक-दूसरे से बात करने लगे। दोनों की मुलाकात एक सॉन्ग की शूटिंग के दौरान हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: Rubina Dilaik Pregnancy: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं रुबिना दिलैक, वायरल हुई फोटो

कौन हैं दिशा परमार?

दिशा परमार टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह देखने में जितनी खूबसूरत हैं, उससे ज्यादा उनका काम बेहतरीन है। साल 2012 में दिशा ने प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार से डेब्यू किया था। आजकल दिशा परमार सोनी के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में लीड रोल निभा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: इन टीवी सेलेब्स ने प्रेग्नेंसी के दौरान स्विमसूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

राहुल वैद्य का करियर

राहुल वैद्य ने अपना करियर की शुरुआत टीवी के सबसे हिट सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल' से की थी। इसके बाद वह बिग बॉस 14, खतरा-खतरा जैसे कई हिट शो में नजर आएं। राहुल वैद्य ने 'दो चार दिन, तेरा इंतजार, गरबे की रात और मैंने पूछा चांद से', जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।