ओरी ने किया सारा अली खान के करियर पर भद्दा कमेंट, एक्ट्रेस ने किया अनफॉलो; जानें क्या है खटपट की वजह?

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ ओरी की फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल रहती हैं। सारा अली खान, सुहाना खान और भी कई बी टाउन सेलेब्स के साथ ओरी की ट्यूनिंग फिल्मी पार्टीज में साफ दिखाई देती है। खासकर, सारा और ओरी की गिनती बी टाउन BFFs में की जाती है। दोनों कॉलेज टाइम से दोस्त रहे हैं, लेकिन अब इनकी दोस्त बिखरती नजर आ रही है और इनकी लड़ाई सुर्खियों में है। सारा अली खान ने अब ओरी के कमेंट्स का इशारों-इशारों में जवाब दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि सारा ने क्या कहा है और दोनों के बीच किस वजह से विवाद की शुरुआत हुई थी?
सारा अली खान ने कसा ओरी पर तंज

सारा अली खान और ओरी के बीच का विवाद लंबे समय से चर्चा में है। ओरी ने इस बारे में कई कमेंट्स किए और अब सारा ने भी इनडायरेक्टली ओरी पर निशाना साधा है। सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक दोस्त को बर्थडे विश किया था और इसके लिए उन्होंने जिस गाने का इस्तेमाल किया है, उसके लिरिक्स को लेकर ओरी की कॉन्ट्रोवर्सी से जोड़कर देका है। दरअसल सारा ने जो लिरिक्स चुने हैं, वो हैं- खुले से खाते ना पड़ते हिसाबों में मस्ती में रहते हम रहते ना यादों में एक लाइफ मिली बेबी जी रहे स्वाद में टैलेंटेड बालक ना पड़ते विवादों में। यूजर्स का मानना है कि सारा ने इसके जरिए ओरी पर निशाना साधा है।
सारा अली खान और ओरी के बीच कैसे शुरू हुआ था विवाद?
View this post on Instagram
सारा अली खान और ओरी की दोस्ती सोशल मीडिया और फिल्मी पार्टीज में अक्सर चर्चा में रहती थी, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच खटपट हो रही है और इनका झगड़ा सुर्खियों में है। दरअसल ये विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ। ओरी की इस पोस्ट में उन्होंने '3 सबसे खराब नाम' टाइटल वाली एक रील पोस्ट की। इसमें उन्होंने सरनेम का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन तीन सबसे खराब नामों में उन्होंने 'सारा, अमृता और पलक' का नाम लिया। इसके बाद यूजर्स ने तुरंत इसे सारा अली खान, अमृता खान और पलक तिवाली से जोड़कर देख लिया। इसके बाद ओरी ने कुछ और पोस्ट भी की, जिसमें उनके अजीब आउटफिट को लेकर जब लोगों ने सवाल किया, तो उन्होंने सारा की मूवी हिट्स पर अजीब कमेंट कर दिया। इस विवाद के बाद सारा और इब्राहम अली खान ने ओरी को अनफॉलो कर दिया।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Orry? जो राधिका मर्चेंट से लेकर सुहाना खान तक के साथ आ चुके हैं नजर
ओरी ने भी सारा अली खान को किया अनफॉलो

ओरी और सारा दोनों ही एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर चुके हैं। यहां तक कि इस बात को लेकर ओरी ने एक कमेंट के जवाब में बात भी की। एक यूजर ने जब ओरी से पूछा-क्या तुमने भी सारा और इब्राहम को अनफॉलो कर दिया है, तो जवाब में ओरी ने कहा- मैंने बहुत पहले से ऐसा कर दिया था, उन्हें अब समझ आया। इसके बाद एक यूजर ने ओरी से कमेंट में ये भी कहा कि अमृता सिंह उनसे नाराज हैं, तो जवाब में ओरी ने कहा- उनके सिर पर बर्फ के पानी का एक गिलास डालो।
यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan से जुड़ी दिलचस्प और अनसुनी बातें जानें
सारा अली खान और ओरी जो एक वक्त पर एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे, फिलहाल इनकी अनबन चर्चा में है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।