बॉलीवुड एक्ट्रेस Malaika Arora के पिता ने की खुदकुशी, छत से कूदकर दी जान

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में खुदकुशी कर ली। ये घटना 11 सितम्बर को सुबह 9 बजे हुई जिसमें एक्ट्रेस के पिता की जान चली गई। 
Updated:- 2024-09-11, 14:36 IST
bollywood actress malaika arora father anil arora committed

Malaika Arora Father Anil Arora Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत हो गई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली और ये घटना बुधवार 11 सितंबर को हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक्ट्रेस के पिता ने बांद्रा में मौजूद अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली और इस दौरन उनकी जान चली गई। 

MALIAKA father

रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता किस मानसिक हालत से गुजर रहे थे जो उन्होंने इस तरह का दर्दनाक फैसला लिया। इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैं। लेकिन, इस घटना के बाद उनका परिवार सदमे में है। वहीं जब ये घटना हुई तब एक्ट्रेस किसी काम से पुणे गई थी और इस घटना की खबर मिलने के बाद वो अपने पिता के घर के लिए रवाना हो गईं। 

इस घटना के बाद अनिल अरोड़ा के घर के बाहर मलाइका के एक्स पति, एक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज खान साथ ही कई सारे पुलिसकर्मी नजर आएं। इसी के साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के कथित बॉयफ्रेंड भी अनिल अरोड़ा की सुसाइड की खबर मिलते ही उनके घर के बाहर नजर आए। वहीं कई सारे सितारे भी उनके घर पहुंच रहे हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

इस घटना को लेकर परिवार की तरफ से कोई स्टेटमेंट जारी नहीं की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में कर रही हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

 

आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार से थे। अनिल अरोड़ा का परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में जॉब कर चुके हैं अनिल अरोड़ा के जाने के बाद अब उनके परिवार में पत्नी जॉयस पॉलीकार्प और बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा हैं

इसे भी पढ़ें-Malaika-Arjun Breakup: क्या वाकई मलाइका और अर्जुन का हो चुका है ब्रेकअप?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-social media , Pallav Paliwal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।