करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज दे रही हैं मेजर कपल गोल्स, जानिए कहां छुट्टियां मना रहे हैं Tejran

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की गिनती टीवी के क्यूट और चार्मिंग कपल्स में होती है। दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 15 में शुरू हुई थी और तब से दोनों बखूबी एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दोनों साथ में कई शोज में नजर आ चुके हैं और सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में हिस्सा लिया था और यहां करण कुंद्रा उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे थे। कपल की शादी को लेकर भी लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं हालांकि, इन दोनों ने शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। इन दिनों कपल वेकेशन पर हैं और दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। चलिए आप भी इन फोटोज पर नजर डालिए और जान लीजिए कि तेजरन इन दिनों कहां वेकेशन पर हैं।
सिंगापुर में छुट्टियां मना रहे हैं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा
View this post on Instagram
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सिंगापुर में हैं। दोनों ने यहां से कुछ वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें ये दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। फोटोज में दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। तेजरन अक्सर साथ में वेकेशन्स पर जाते हैं और अपनी ट्रिप की फोटोज पोस्ट करते हैं, जिन्हें हमेशा ही फैंस बहुत प्यार देते हैं। सिंगापुर के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन 'गार्डन्स बाय द बे' की इन फोटोज में कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 15 की सदस्य तेजस्वी प्रकाश की लाइफ से जुड़ी रोचक बातें जानें
फैंस को है करण कुंंद्रा-तेजस्वी प्रकाश की शादी का इंतजार
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। दोनों की शादी को लेकर अक्सर कई खबरें भी सामने आती हैं हालांकि बाद में ये अफवाहे साबित होती हैं। कपल ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि दोनों जब भी शादी करेंगे, फैंस को खुलकर बताएंगे। जब तेजस्वी की मम्मी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आई थीं तो फराह खान ने उनसे पूछा था कि तेजस्वी की शादी कब होगी? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि इस साल दोनों की शादी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- TV Real Life Jodi: रील लाइफ से रियल लाइफ पार्टनर बनीं TV की ये जोड़ियां, सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी
आपको करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।