'भाई को बिकिनी में राखी क्यों बांधोगी?', कृति सेनन के वायरल विज्ञापन पर कंगना रनौत ने कसा तंज

कृति सेनन एक रक्षाबंधन ऐड इन दिनों सोशल मीडिया पर विवादों पर है। यह ऐड एक ज्वेलरी ब्रांड से जुड़ा है और इसमें कृति के कपड़ों को लेकर विवाद हो रहा है। इस ऐड में कृति सफेद ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट में भाई को राखी बांधते नजर आ रही हैं। ऐड के सामने आते ही जहां कुछ लोगों ने इसे कैजुअल नजरिए से देखा, तो वहीं कई लोगों ने इसे परंपरा, भाई-बहन के रिश्ते और त्योहार का अपमान बताया। इसी बीच कंगना रनौत ने भी इस ऐड को लेकर कृति सेनन की क्लास लगाई है और सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
कंगना ने साधा कृति सेनन पर निशाना
कंगना रनौत ने इस रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी पोस्ट की है। हालांकि, उन्होंने सीधे शब्दों में कृति का नाम नहीं लिया है, लेकिन इनडायरेक्टली उन पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, "महिला होने के लिए यह शानदार समय है...हमारी अलमारी अलग-अलग तरह के कपड़ों से भरी हुई है... आज की महिला ग्लोबल महिला है... कॉकटेल ड्रेस से लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने सारे ऑप्शंस हैं, फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास मौजूद स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है।"

यह भी पढ़ें- 67 साल पहले यह राखी गीत गाते हुए रो पड़ी थीं Lata Mangeshkar, आज भी सुनकर भर आती हैं आंखें
सोशल मीडिया पर भी हो रही है फजीहत
कृति सेनन के इस विज्ञापन पर विवाद बढ़ते जा रहे हैं। राखी बांधते हुए ब्रालेट आउटफिट पहनने को लेकर इंटरनेट यूजर्स उन्हें, ज्वेलरी ब्रांड और ऐड के मेकर्स को आड़े हाथों ले रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह सीधे तौर पर परंपराओं और त्योहार का मजाक उड़ाने जैसा है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि मॉडर्न वक्त के हिसाब से कपड़ों में थोड़ा बदलाव जायज है और ऐड में कपड़ों की जगह उसकी फीलिंग और क्रिएटिविटी पर फोकस करना चाहिए। बता दें कि इस वायरल ऐड में कृति अपने पेट डॉग को भी राखी बांधती दिख रही हैं और इसे लेकर भी लोग अलग-अलग राय दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कृति सेनन ने इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस संग होने वाले भेदभाव की खोली पोल, बताया मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।