Kolkata Doctor Rape Murder Case: आजादी का जश्न मनाने के बजाय इस साल सेलेब्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल, आलिया से लेकर आयुष्मान तक, एकजुट नजर आया बॉलीवुड

Kolkata Doctor Rape Murder Case: बीते हफ्ते कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस केस को लेकर लोगों में आक्रोश है, डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, पूरे देश में प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग अपराधियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। इस केस में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स इस तरफ इशारा कर रही हैं कि डॉक्टर के साथ गैंगरेप हुआ है। वहीं, अस्पताल प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने और सुबूत के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लग रहा है। यूं तो कल हमने अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। लेकिन, यह घटना और ऐसी ही न जाने कितनी घटनाएं सवाल खड़ी करती हैं कि क्या आज भी इस आजाद देश में महिलाएं आजाद हैं? आजादी के दिन इस बार बॉलीवुड सेलेब्स ने भी महिलाओं की सुरक्षा तो लेकर सवाल उठाए और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक, बी-टाउन स्टार्स ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर गुस्सा और दर्द जाहिर किया है।
आलिया भट्ट ने आंकड़ों का हवाला देकर उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
View this post on Instagram
आलिया भट्ट ने कड़े शब्दों में कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई वारदात पर गुस्सा जाहिर किया है। निर्भया केस को लगभग 12 साल का वक्त हो चुका है। लेकिन, क्या वाकई कुछ बदला है? शायद नहीं....कम से कम आंकड़े तो यहीं कहते हैं कि महिलाएं आज ही सुरक्षित नहीं हैं।
आयुष्मान खुराना ने लिखी एक कविता
View this post on Instagram
किस तरह आज भी हमारा समाज, लड़कियों को सुरक्षा देने में असफल रहा है। कैसे आज भी लड़कियां सड़कों पर तो क्या, अपने घर और वर्कप्लेस पर भी सेफ नहीं हैं, इसे लेकर आयुष्मान खुराना ने एक दिल छू लेने वाली कविता शेयर की है।
परिणीति चोपड़ा ने की अपराधी के लिए फांसी की मां

परिणीति चोपड़ा ने भी इस घटना को लेकर रोष प्रकट किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और अपराधियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
करीना कपूर ने भी जाहिर किया दुख
View this post on Instagram
करीना कपूर ने भी इस घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी है और लिखा है कि कैसे 12 सालों में कुछ भी नहीं बदला है। वहीं कहानी...वही प्रोटेस्ट...लेकिन आज भी हमें बदलाव का इंतजार है।
प्रीति जिंटा ने कही यह बात
View this post on Instagram
मृणाल ठाकुर की पोस्ट कर देगी भावुक
जान्हवी कपूर ने भी उठाई आवाज
आप इस बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।