इन दिनों मुनव्वर फारुकी बिग बॉस हाउस में नजर आ रहे हैं। बीते दिन के एक एपिसोड में उनकी दोस्त ने उनके बारे में काफी कुछ कहा है। आयशा खान बिग बॉस हाउस में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आई है। उन्होंने बताया है कि- मुनव्वर फारुकी कई लड़कियों को धोखा दे रहे हैं। ऐसे में मुनव्वर फारुकी के पास इन सवालों का जवाब भी नहीं था। अब मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी ने लाइव आकर मुनव्वर फारुकी के बारे में काफी कुछ कहा है।
नाजिला सिताशी सोशल मीडिया स्टार है। टिक टॉक के माध्यम से नाजिला ने काफी फैंन फोलोइंग बनाई है। अब नाजिला इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिंव रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए हमेशा अपनी नई तस्वीरें शेयर करती हैं। वह अपने ग्लैमरस लुक के लिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
बता दें कि मुनव्वर फारुकी और नाजिला सिताशी काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया करते थे। हालांकि कपल ने बीच में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि बिग बॉस हाउस में कई बार मुनव्वर फारुकी ऐसा जताते थे कि वह नाजिला सिताशी संग अब भी रिश्ते में हैं।
इसे भी पढ़ें: कौन हैं बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट Munawar Faruqui? जानें उनके बारे में सबकुछ
हालांकि अब नाजिला सिताशी ने लाइव आकर यह साफ कर दिया है कि मुनव्वर फारुकी उनको धोखा दिया था। उनके रहते हुए भी वह बाकी कई लड़कियों से बात करते थे। ऐसे कई संगीन आरोप नाजिला सिताशी ने मुनव्वर फारुकी पर लगाया है। इस दौरान नाजिला सिताशी काफी ज्यादा इमोशनल नजर आ रही थी।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी की इन कॉन्ट्रोवर्सी ने मचा दिया था तहलका
यह विडियो भी देखें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।