Vikrant Massey Birthday: '12th Fail' के इस मशहूर एक्टर को वॉशरूम की लाइन में मिला था पहला ब्रेक

बॉलीवुड स्टार विक्रांत मेसी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत 'धूम मचाले धूम' शो से की थी। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-03, 10:59 IST
vikrant massey struggle story

'मिर्जापुर', 'द क्रिमिनल जस्टिस' जैसी सीरीज में काम करने वाले विक्रांत मैसी का नाम बच्चे-बच्चे के जुबां पर है। विक्रांत मैसी की मूवी और सीरीज का वेट उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। विक्रांत मैसी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने खुद के दम पर स्टारडम बनाया है। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर छाए रहते हैं। 12वीं फेल फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने वाले विक्रांत मैसी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। चलिए जानते हैं विक्रांत मैसी के करियर से जुड़ी कुछ खास बातें...

विक्रांत मैसी ने थिएटर से शुरू किया करियर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

3 अप्रैल, 1987 को मुंबई में जन्में विक्रांत मैसी एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। विक्रांत की माता सिख परिवार और पिता जॉली मेसी ईसाई परिवार से आती हैं। मैसी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट एंथोनी हाई स्कूल से की थी। विक्रांत मैसी ने 7 साल की उम्र से अपने थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

इसे भी पढ़ें- सच्ची घटना पर आधारित 'द साबरमती रिपोर्ट' का ट्रेलर रिलीज, विक्रांत मैसी दिखाएंगे गोधरा कांड की कहानी

टीवी से रखा एक्टिंग करियर में कदम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद विक्रांत मैसी ने फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का फैसला लिया। एक्टर ने टीवी शो 'धूम मचाले धूम' से एंटरटेनमेंट में कदम रखा। इस शो के बाद विक्रांत मैसी ने 'धरम वीर', 'बालिका वधू' और 'गुमराह' जैसी टीवी शोज में काम किया। एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मेसी ने बताया कि वॉशरूम की लाइन में खड़े थे। उस दौरान टेलीविजन एग्जीक्यूटिव ने उन्हें एक्टिंग के लिए अप्रोच किया।

एक एपिसोड का एक्ट करने के मिले थे 6 हजार रुपये

विक्रांत मैसी जब ऑफिस पहुंचे तब उन्हें बताया गया कि उन्हें 1 महीने में 4 एपिसोड शूट करने होंगे और एक एपिसोड का उन्हें 6 हजार रुपये पे किए जाएंगे। विक्रांत ने यह सुनने के बाद तुरंत हिसाब किया और हां बोल दिया। आपको बता दें कि साल 2013 में आई फिल्म 'लुटेरा' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

'मिर्जापुर' सिरीज से OTT प्लेटफॉर्म पर किया डेब्यू

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने फिल्मों में काम करने के बाद वेब सीरीज का रुख किया। साल 2018 में 'मिर्जापुर' सीरीज से विक्रांत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। इसके बाद 'क्रिमिनल जस्टिस', 'ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल' जैसी सीरीज में काम किया।

12वीं फेल ने विक्रांत को बनाया स्टार

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

 साल 2020 में विक्रांत दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' में काम किया। छपाक फिल्म के बाद एक्टर ने 'गिन्नी वेड्स सनी', 'हसीन दिलरुबा' , '14 फेरे'  में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। इसके बाद विक्रांत मैसी की किस्मत का मील का पत्थर साबित होने वाली फिल्म '12वीं फेल' मिली, इस फिल्म में मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा का किरदार प्ले किया था।

इसे भी पढ़ें-  12th फेल के असली हीरो IPS मनोज शर्मा और IRS श्रध्दा जोशी की लव स्टोरी है बेहद खास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- IMDB, Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।