Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

इन फिल्मों ने दीपिका पादुकोण को बनाया हिट एक्ट्रेस

दीपिका पादुकोण ने कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। आज हम आपको उनकी कुछ खास फिल्मों के बारे में बताएंगे।  
Updated:- 2024-01-29, 17:34 IST
best movie of deepika padukone

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। हालांकि, अपनी कुछ फिल्मों के कारण अभिनेत्री को काफी लोकप्रियता मिली थी। इन  फिल्मों के कारण वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दीपिका पादुकोण की  कुछ हिट फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं।

दीपिका की पहली फिल्म हुई थी सुपरहिट

पहली फिल्म हिट होना काफी मुश्किल होता है। हालांकि दीपिका की पहली हिंदी फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। उनकी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ थी। फिल्म 'ओम शांति ओम' ने करीब 148.16 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में यह फिल्म हिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने दीपिका की किस्मत बदलकर रख दी थी।

फिल्म पद्मावत में दीपिका की एक्टिंग को किया गया पसंद

padmaavat

फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया था। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थे। उनकी इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। साल 2018 में रिलीज हुई दीपिका की इस फिल्म ने  282.28 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें- Deepika Padukone : हर लुक में लगती हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें

दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस थी खास

दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस अगर आपने नहीं देखा है तो इस फिल्म को एक बार जरूर देखें। इस फिल्म में दीपिका की शानदार एक्टिंग के लोग फैन हो गए थे। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 207.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें- फिल्मों में अपनी एक्टिंग नहीं लुक्स से भी दीपिका ने बनाया है फैंस को दीवाना

दीपिका पादुकोण की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दीपिका और शाहरुख की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया जाता है। फिल्म पठान ने करीब 534.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह अब तक की दीपिका की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इन फिल्मों के कारण दीपिका बनी हीट एक्ट्रेस।

 अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

mage credit- deepika instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।