Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:53 AM IST

भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में पहुंची करिश्मा कपूर, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें

करिश्मा कपूर के कजन भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी हो चुकी है। जिनकी तस्वीरें कपल ने खुद शेयर की है। इन वीडियो और फोटोज में कपल बेहद खुश और क्रिस्चन आउटफिट में नजर आ रहे हैं। यहां इन प्यारी तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं। साथ ही, करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि वो अपने भाई की शादी सेलिब्रेट कर रही हैं। 
Updated:- 2025-01-13, 17:13 IST
Aadar jain and Alekha wedding photos

करिश्मा कपूर के कजन भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी की सितंबर 2024 में सगाई की थी। अब, जोड़े ने गोवा में ईसाई रीति-रिवाज से शादी कर ली है। शादी में कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी शामिल हुई थी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। इसके अलावा, बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी एक फैमिली ग्रुप फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की है।

आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने 13 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी शादी की रस्मों की झलकियां शेयर की, जिसमें शादी के बाद नवविवाहित जोड़े को गले मिलते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने एंट्री से लेकर अपने डांस और कीसिंग क्लिप तक को अपनी स्टोरी में पोस्ट की है। चलिए कपूर खानदान की इस शादी की तस्वीरें देखते हैं।

आदर जैन ने शेयर की वेडिंग की फोटो-वीडियो

Aadar jain wedding photos (1)

कपूर घराने से आने वाले आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड आलेखा संग शादी रचा ली है। इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को जानकारी भी दे दी है। दोनों की शादी क्रिस्चन रीति-रिवाज से हुई है। आदर जैन ने अपनी बीवी के साथ के सारे मोमेंट को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है। फोटोज में कपल बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

आलेखा अडवाणी ने भी इंस्टा स्टोरी में पोस्ट की खूबसूरत तस्वीरें

4 (20)

आलेखा अडवाणी अपनी वेडिंग आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सफेद गाउन के साथ यूनिक नेकलेस ब्राइड के लुक को और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बना रहा है। आलेखा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की पार्टी की ढेर सारी वीडियोज और फोटोज शेयर की हैं, जिसमें कपल्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।

परिवार ने सेलिब्रेट किया आदर-आलेखा की शादी

Aadar jain and alekha advani wedding

आदर जैन और आलेखा की शादी में पूरा परिवार एक साथ सेलिब्रेट करते हुए दिख रहा है। कपूर फैमिली वैसे भी त्योहारों और फंक्शन में एक साथ ही दिखता है। शादी में भी फैमिली ने एक साथ फोटो क्लिक कराई। फैमिली वाली फोटो को रणवीर कपूर की मां नीतू कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

इसे भी पढ़ें- आदर जैन और अलेखा आडवाणी की सगाई में पहुंचा था पूरा कपूर परिवार

करिश्मा कपूर ने अलग अंदाज में दी फैंस को जानकारी

Karishma kapoor celebrating cousins wedding in goa

करिश्मा कपूर अपने भाई आदर जैन की शादी में मौजूद थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अनोखी तस्वीर शेयर करते हुए दी। पोस्ट में एक टेबल पर पाइन एप्पल, नारंगी और नारियल रखा है, जिसपर अंग्रेजी का अक्षर A लिखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- अलेखा और अदार का जश्न मनाते हुए। इसके अलावा, उन्होंने अदार की एक तस्वीर भी साझा की। इसमें वह जैकेट पहने हुए हैं, जिस पर "वॉज एंड वाइब्स" लिखा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- अगर करिश्मा कपूर में नहीं होती यह खूबी, तो पोती का मुंह नहीं देखते दादा...जन्म के समय राज कपूर ने रखी थी ऐसी शर्त

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Celebrity Instagram Post

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।