Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:54 AM IST

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं शादी की बधाई, जान लीजिए वायरल खबरों का सच

टीवी के क्यूट कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स इन्हें बधाई भी दे रहे हैं। दोनों के दोस्त प्रिंस नरुला के एक पुराने स्टेटमेंट को इनकी शादी का कंफर्मेशन भी मान लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि इन वायरल खबरों का सच क्या है।
Updated:- 2026-03-27, 14:09 IST
Karan Kundrra Tejasswi Prakash secretly married

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश सालों से फैंस को मेजर कपल गोल्स दे रहे हैं। दोनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे और पिछले लगभग 5 सालों से साथ हैं। इन दिनों दोनों लाफ्टर शेफ में भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। कपल जब भी सोशल मीडिया पर कोई फोटो पोस्ट करता है, फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। कपल की शादी की लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। इनकी शादी की डेट को लेकर तो पहले भी कई बार खबरें आ चुकी हैं, लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स इन्हें बधाई भी दे रहे हैं। क्या वाकई 5 साल की डेटिंग के बाद कपल ने शादी कर ली है, चलिए आपको बताते हैं।

क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली है शादी?


सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने तो इन्हें मिस्टर और मिसेज कुंद्रा कहकर बधाई देन भी शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट्स हैं, जिनमें फैंस इन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने तेजस्वी और करण की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- जब तक पर्मानेंट न हो जाए तब तक प्राइवेट रखिए, नए चैप्टर के लिए दोनों को बधाई। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग अपना रिलेशन छिपाते हैं और फिर वेडिंग फोटोज पोस्ट करते हैं, लेकिन यहां इन दोनों ने तो अफेयर को पब्लिक रखा और शादी की बात छिपा ली। एक दूसरे यूजर ने लिखा- तेजरन को बधाई। इस तरह के कई ट्वीट्स से सोशल मीडिया भरा हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो ये सारी खबरें फेक हैं और कपल ने शादी नहीं की है। बता दें कि इस बारे में करण और तेजस्वी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। कपल ने कुछ वक्त पहले अपने वेकेशन की फोटोज भी पोस्ट की थीं।

यह भी पढ़ें- करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज दे रही हैं मेजर कपल गोल्स, जानिए कहां छुट्टियां मना रहे हैं Tejran

प्रिंस नरुला का ये स्टेटमेंट हो रहा है वायरल


करण कुंद्रा और प्रिंस नरुला अच्छे दोस्त हैं और करण-तेजस्वी की शादी की खबर वायरल होने के बाद प्रिंस के एक पुराने स्टेटमेंट को लोग तेजरन की शादी का कंफर्मेशन मान रहे हैं। दरअसल, प्रिंस ने एक बार दोनों की शादी को लेकर कहा था कि दोनों की एक शो को लेकर कमिटमेंट है और उसके बाद दोनों शादी करेंगे। फिलहाल इन दोनों की शादी की अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि साल 2025 में भी कपल की शादी से जुड़ी अफवाहे उड़ी थीं, तब करण ने गुस्से में कहा था, "आप लोग हर साल मेरी शादी करवा देते हैं, जब भी शादी, बच्चा या कुछ भी होगा, मैं खुद बता दूंगा, अफवाहें न फैलाएं। "


यह भी पढ़ें- जेनिफर विंगेट संग शादी पर करण वाही ने तोड़ी चुप्पी, क्या वाकई एक होने जा रहे हैं 'दिल मिल गए' के डॉ रिद्धिमा और सिद्धांत?


करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी से जुड़ी कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में कपल के स्टेटमेंट के बिना किसी भी खबर पर यकीन करना सही नहीं होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।