Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला कपूर खानदान, राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का दिया न्यौता

कपूर परिवार ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके फिल्मों के सेलिब्रेशन में पीएम को आमंत्रित किया। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान और नीतू कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य मौजूद कहे। करीना ने अपने दोनों बच्चों के लिए पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया।
Updated:- 2024-12-11, 14:14 IST
image

Kapoor Family Meeting with PM Modi: कपूर परिवार, बॉलीवुड के नामी-गिरामी परिवारों में से एक है। पीढ़ियों से इस परिवार ने फिल्म इंडस्ट्री को कई बेहतरीन सितारे और फिल्में दी हैं। शोमैन राज कपूर, कपूर परिवार के दिग्गज कलाकार रहे हैं। 14 दिसंबर को उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर कपूर फैमिली ने राज कपूर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है। यह फिल्म फेस्टिवल 13-15 दिसंबर के बीच होगा। राज कपूर के 100 साल सेलिब्रेट करने की जानकारी, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर, करिश्मा कपूर और करीना कपूर समेत कपूर परिवार के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसी खास सेलिब्रेशन के लिए पीएम मोदी को इनवाइट करने, कपूर परिवार कल दिल्ली पहुंचा था। इस मुलाकात के फोटोज और वीडियोज कपूर खानदान के सभी सदस्यों से इंस्टाग्राम पर शेयर किए, जो अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

कपूर परिवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के लिए पीएम मोदी को इनवाइट करने कपूर परिवार कल दिल्ली पहुंचा था। कल उन्होंने यहां पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर रणबीर कपूर, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर, नीतू सिंह, आदर जैन अरमान जैन और रीमा जैन सहित समेत कपूर परिवार के कई मेंबर्स नजर आए। इन सभी ने इस मुलाकात की फोटोज अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। करीना ने अपने बेटों तैमूर और जेह के लिए पीएम मोदी का ऑटोग्राफ भी लिया। पीएम मोदी इस दौरान कपूर परिवार के सदस्यों से बातचीत करते नजर आए।

यह भी पढ़ें- मिलिए लाइमलाइट से हमेशा दूर रहने वाली कपूर खानदान की इन 8 बहुओं से

कब होने जा रहा है राज कपूर फिल्म फेस्टिवल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

राज कपूर फिल्म फेस्टिवल में 13-15 दिसंबर के बीच राज कपूर की 10 फिल्में, 40 शहरों के 135 सलेक्टेड सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी। इस मौके पर, आवारा, संगम, बरसात, श्री 420 और मेरा नाम जोकर समेत राज कपूर की कई फिल्में दिखाई जाएंगी। इस नॉस्टेल्जिक फिल्म फेस्टिवल को लेकर कपूर परिवार और फैंस के बीच काफी क्रेज है। गोवा के पणजी में 55वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में रणबीर कपूर ने इस बात का जानकारी दी थी कि उनके दादा राज कपूर जी के 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी याद में इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। रणबीर ने यहां यह भी बताया था कि आने वाली पीढ़ी के लिए दिग्गज कलाकारों और उनके काम के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यहां उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि आलिया भट्ट ने पहली मुलाकात में उनसे पूछा था कि किशोर कुमार कौन हैं।

 

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों अपनी हीरोइन्स को सफेद साड़ी पहनाया करते थे राज कपूर?

 

कपूर परिवार से कौन सा सेलिब्रिटी आपको सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Instagram/ Kareena Kapoor, Karisma Kapoor

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।