Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:24 AM IST

कृति सेनन ने इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस संग होने वाले भेदभाव की खोली पोल, बताया मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स

कृति सेनन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि मेल एक्टर्स की बात ज्यादा सुनी जाती है और डायरेक्टर्स उनसे डरते हैं। यहां तक कि एक्ट्रेसेस को सवाल भी नहीं पूछने दिया जाता है।
Updated:- 2026-07-05, 13:41 IST
image

कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सफलता की कहानी लिख रही है। फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले थे और खासकर कृति के लुक्स और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। पिछले कुछ सालों में कृति ने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करके ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया है और खुद को एक मजबूत एक्ट्रेस के तौर पर साबित किया है। कृति इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस होने पर खुलकर बात की है और बताया कि कैसे बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को हल्के में लिया जाता है और उनकी बात को अहमियत नहीं दी जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि कृति ने क्या कहा है?

एक्ट्रेसेस को सीरियसली नहीं लिया जाता

कृति सेनन ने लिली सिंह को दिए इंटरव्यू में इंडस्ट्री के दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए और बताया कि कैसे बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस के साथ भेदभाव होता है। यहां तक कि उन्हें और उनकी बातों को हल्के में लिया जाता है। कृति ने बताया कि कई बार छोटी-छोटी बातों में भी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के बीच अंतर किया जाता है। मेल एक्टर्स को दिए गए कमरे और फीमेल एक्टर्स को दिए गए कमरे में फर्क हो जाता है।

Kriti Sanon gender bias Bollywood

हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उनके लिए ये चीजें मायने नहीं रखती और छोटा कमरा मिलने से उन्हें कम महसूस नहीं होता है, लेकिन इस तरह की चीजें सेट पर होती हैं। इतना ही नहीं, जब कोई एक्ट्रेस सवाल पूछती है तो उसके बारे में ये सोच लिया जाता है कि ये हर बात में बहुत सवाल पूछती है, लेकिन जब कोई मेल एक्टर सवाल पूछता है, तो उसे ध्यान से सुना जाता है और ये माना जाता है कि वो अपने किरदार में उतरने और सीन को बेहतर करने की कोशिश कर रहा है। कई बार सेट पर फीमेल एक्टर्स की बातों पर गौर नहीं किया जाता है।

यह भी पढ़ें- साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने के नजरिए पर तमन्ना भाटिया ने जताई नाराजगी, बोलीं- वहां आज भी पितृसत्तात्मक सोच मौजूद

मेल एक्टर्स से डरते हैं डायरेक्टर्स

कृति ने यह भी बताया कि असिस्टेंट डायरेक्टर्स, मेल एक्टर्स से डरते हैं और उनके हिसाब से चीजें करने की कोशिश करते हैं और उन्हें स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जाता है। पहले तो कहानियां भी इस तरह लिखी जाती थीं कि वो बस मेल कैरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती थी और एक्ट्रेसेस को बस उनके लव इंट्रेस्ट के तौर पर दिखाया जाता था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

 

हालांकि, कहानियां लिखने के तरीके और परदे पर एक्ट्रेसस को दिखाने के तरीके में काफी बदलाव आया था, लेकिन सेट पर होने वाली कई चीजें आज भी पहले जैसी ही हैं। कई असिस्टेंट डायरेक्टर्स आज भी सेट पर फीमेल एक्टर्स को मेल कास्ट से पहले बुला लेते हैं।

 

यह भी पढ़ें- क्या 'कॉकटेल 2' में लेस्बियन कपल बनी हैं कृति-रश्मिका? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहानी को लेकर दिया बड़ा हिंट

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।